21 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

पीएम आवास पर विशेष रात्रि भोज के लिए पहुंचे NDA सांसद, PM मोदी बोले- भारत की विकास यात्रा को और मजबूत करने का लिया संकल्प

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने आवास पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों के सांसदों के साथ मिलकर भारत की विकास यात्रा को और मजबूत करने का संकल्प लिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘एनडीए परिवार सुशासन, राष्ट्रीय विकास और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करता है। हम मिलकर आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा को सशक्त बनाने का काम जारी रखेंगे।’
इस रात्रि भोज में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए के सांसदों पहुंचे। संसद के जारी शीतकालीन सत्र के दौरान तालमेल को मजबूत करने, सहभागिता बढ़ाने और सदन की रणनीति को सुव्यवस्थित करने की कोशिशों के तहत इस विशेष रात्रि भोज का आयोजन किया गया।
रात्रिभोज बैठक का मकसद गठबंधन सहयोगियों के बीच विचारों के खुले और रचनात्मक आदान-प्रदान के लिए एक मंच प्रदान करना है। उम्मीद है कि इससे प्रधानमंत्री को विधायी प्राथमिकताओं पर चर्चा करने, सत्र के लिए सरकार के व्यापक एजेंडे की समीक्षा करने और एनडीए के सामूहिक राजनीतिक रोडमैप को मजबूत करने का मौका मिलेगा।
गठबंधन के सभी घटक दलों के वरिष्ठ मंत्रियों, सदन के नेताओं और सांसदों के इस संवाद में हिस्सा लिया। इस दौरान चर्चा में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम सहित पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श की उम्मीद जताई गई।
भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने सांसदों को विशेष रात्रि भोज के लिए आमंत्रण पर प्रधानमंत्री का जताया। उन्होंने भरोसे के साथ कहा कि अगला रात्रि भोज 2026 के पश्चिम बंगाल चुनाव में जीत के बाद आयोजित किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘बिहार में बंपर ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने हमें आमंत्रित किया है। अब बिहार के बाद अगला भोज बंगाल की जीत के बाद होगा।’
ठाकुर ने कहा, ‘प्रधानमंत्री की यह खूबी है कि वे न केवल लोगों से मिलते हैं बल्कि उनसे प्रतिक्रिया भी लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के पास जो संवाद कौशल है, शायद दुनिया के किसी अन्य नेता में नहीं है।’ वहीं, भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, ‘इससे बेहतर क्या हो सकता है कि प्रधानमंत्री ने हमें आमंत्रित किया है और हम उनके आवास पर जा रहे हैं। यह हमारे लिए बेहद खुशी की बात है। हम उनके प्रति आभार व्यक्त करना चाहते हैं।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...