देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई। जिसमें एक दर्जन से अधिक प्रस्ताव पारित किये गये तथा 12वीं बैठक में लिये गये निर्णयों का अनुमोदन दिया गया। उच्च शिक्षा के अंतर्गत एनईपी-2020 के प्रावधानों को शत-प्रतिशत लागू करने की सहमति बनी। इसके अलावा देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम, संकाय विकास कार्यक्रम, भारतीय ज्ञान प्रणाली, पीएम-ऊषा, निजी विश्वविद्यालय माॅडल अधिनियम एवं समर्थ पोर्टल के उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। सचिवालय स्थित सभाकक्ष में आयोजित राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुये उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि परिषद की बैठक में डेढ़ दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिसमें विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण, कैरियर एडवांसमेंट स्कीम, भारत दर्शन योजना हेतु प्रतिभागियों का चयन, महाविद्यालयों में नवीन पाठ्यक्रमों का संचालन, परीक्षा परीणामों संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निवारण, स्वायत्तशासी एवं आदर्श महाविद्यालयों के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का निरीक्षण, प्राध्यापकों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उन्नयन हेतु प्रतिभागिता, संचालित पाठ्यक्रमों का निर्माण एवं संचालन, एंटी ड्रग सेल का गठन आदि पर चर्चा के उपरांत स्वीकृति प्रदान की गई।
डाॅ. रावत ने बताया कि परिषद की बैठक प्रत्येक माह आयोजित की जायेगी। जिसमें एनईपी-2020 के सभी प्रावधानों, महाविद्यालयों को स्वायत्तता प्रदान करने, शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ ही परीक्षा की सुचिता बनाये रखने, विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सांस्कृतिक एवं खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करने, देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत प्रशिक्षण देने, संकाय विकास कार्यक्रम व भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रम लागू करने के अलावा शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान चलाये जाने पर अहम निर्णय लिये जायेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि आगामी छह माह में प्रत्येक विश्वविद्यालय 5-5 व महाविद्यालय 2-2 सेमिनार आयोजित करेंगे, जिनके विषय अलग-अलग होंगे। जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सांसद एवं प्रदेश के मंत्री तथा दो-दो विषय विशेषज्ञ आमंत्रित किये जायेंगे। इसके अलावा प्रत्येक विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में मां सरस्वती एवं विवेकानंद की मूर्ति स्थापित की जायेगी। साथ ही आगामी 10 से 15 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें प्रत्येक शिक्षण संस्थान को अपने संस्थान के आस-पास तिरंगा यात्रा निकालनी होगी, जिसमें छात्रों के साथ ही शिक्षक व कर्मचारी भी प्रतिभाग करेंगे बैठक में उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेन्द्र भसीन, जयपाल चैहान, पद्मभूषण डाॅ. अनिल जोशी, सचिव उच्च शिक्षा बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, कुलपति उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. तृप्ता ठाकुर, कुलपति एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रो. भानु दुग्गल, कुलपति श्रीदेव सुमन विश्वविद्याल प्रो. अम्बरीश महाजन, अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, नोडल पीएम-ऊषा डाॅ. अनीता रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत
Latest Articles
कुरनूल में बन रही ड्रोन सिटी देश की पहली परियोजना होगी: नागरिक उड्डयन मंत्री...
नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा है कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले के ओरवाकल में विकसित की जा रही...
दिल्ली में छात्र प्रदर्शन मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति : सर्वोच्च न्यायालय
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज कहा कि दिल्ली में हाल ही में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कथित कार्रवाई और पुलिसकर्मियों के...
ब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
नई दिल्ली। भारत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि पर्यावरण से जुड़े प्रयास लोगों पर केंद्रित, टिकाऊ और विकासशील देशों की वास्तविकताओें...
विजिलेंस की टीमों ने घूस ले रहे दो अधिकारियों को रंगे हाथों दबोचा
देहरादून। विजिलेंस (सतर्कता अधिष्ठान) की टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी और कड़ा संदेश देने वाली कार्रवाई की है। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों ने...
अत्याधुनिक रडार से चमोली में तमक नाले में संभावित स्थानों की हो रही गहन...
देहरादून। ज्योतिर्मठ तहसील क्षेत्र के ग्राम लोंग सेगड़ी के समीप तमक नाले में अतिवृष्टि के कारण आए तेज पानी एवं मलबे की चपेट में...

















