20.5 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

रोम में खुला भारतीय दूतावास का नया कार्यालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को रोम में भारतीय दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के संबंध काफी मजबूत हैं। यूरोप में दोनों देश महत्वपूर्ण सहयोगी और भूमध्य सागर क्षेत्र में प्रमुख साझेदार हैं। जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर रविवार सुबह इटली के रोम पहुंचे। एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार विभिन्न मुद्दों पर हो रही बातचीत द्विपक्षीय संबंधों में गहराई और विस्तार का संकेत है।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि रोम में भारतीय दूतावास के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह भारत-इटली साझेदारी के निरंतर विस्तार के अनुकूल है। इससे हमें इटली में भारतीय समुदाय की बेहतर सेवा करने में भी मदद मिलेगी। जयशंकर ने कहा कि भारत और इटली के वैश्विक विचारों में एकरूपता है। वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर हमारे प्रयासों में तालमेल है। हमारे द्विपक्षीय संबंधों को विकसित करने के लिए एक नया उत्साह है। यूरोप इटली के साथ भारत की बढ़ती भागीदारी को नई दिल्ली बहुत प्रभावशाली यूरोपीय और भूमध्यसागरीय देश के रूप में देखता है। यह दोनों देशों को मजबूत करती है।
उन्होंने ब्राजील में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को लेकर कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच नियमित संवाद और बैठकें द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने में सहायक रही हैं। इससे उन्हें नई ऊर्जा मिली है। हमारे संबंध साझा मूल्यों पर आधारित हैं, लेकिन कुछ इतिहास पर भी आधारित हैं। दोनों ही देशों की सभ्यताएं पुरानीं हैं। हमारी संस्कृति, हमारी परंपराएं, हमारी विरासत, हमारी पौराणिक कथाएं समृद्ध हैं, और हम कई विशेषताओं को साझा करते हैं।
प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) का जिक्र करते हुए मंत्री ने कहा कि यह गलियारा यूरोप और एशिया के बीच एक बड़ा परिवर्तनकारी कदम है। रोम में भारत की उपस्थिति तीन महत्वपूर्ण संयुक्त राष्ट्र निकायों खाद्य और कृषि संगठन, विश्व खाद्य कार्यक्रम और कृषि विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय कोष की इसकी सदस्यता को दर्शाती है। उन्होंने कृषि, डेयरी और स्वास्थ्य सेवा से लेकर आतिथ्य और विभिन्न अन्य पेशेवर जिम्मेदारियों तक विविध क्षेत्रों में काम कर रहे इटली में भारतीय समुदाय की प्रशंसा की।उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच दोस्ती को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। भारत सरकार विदेशों में भारतीय समुदाय के कल्याण और भलाई के लिए बहुत प्रतिबद्ध है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को...

0
रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में...

बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...

0
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...

श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

0
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व आज भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या...

चिर परिचित अंदाज में फिर प्रकट किया उत्तराखंड प्रेम

0
देहरादून। सिर पर ब्रहमकमल टोपी, भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्य और भावनाओं में उत्तराखंड की बेहतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ये तीन...

अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा भारतः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनका प्रत्येक दौरा उत्तराखंड के लिए...