24.7 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

प्रदेश भर के NHM कर्मी अब 6 जून तक रहेंगे होम आइसोलेट |Postmanindia

नौ सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम के संविदा कर्मचारियों का होम आइसोलेशन आंदोलन अब 6 जून तक बढ गया है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारीयों ने पहले दो दिन का होम आइसोलेशन आंदोलन चलाया था लेकिन अब इसे आगामी 6 जून तक बढ़ा दिया गया है. NHM कर्मियों के आंदोलन से कोविड व विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों से जुड़े कामकाज प्रभावित भी हो रहे हैं. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने लॉयल्टी बोनस को लेकर एनएचएम के प्रभारी अधिकारी (मानव संसाधन) द्वारा जारी पत्र पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि लॉयल्टी बोनस को लेकर भारत सरकार ने पूर्व में स्पष्ट निर्देश दिए थे कि तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को 10 प्रतिशत और पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को 15 प्रतिशत एक्सपीरियंस बोनस दिया जाए, लेकिन मिशन प्रबंधन ने सोमवार को आनन-फानन आधा-अधूरा आदेश निर्गत कर दिया गया है.

इस वजह से शुरु हुआ आंदोलन

इसमें दस प्रतिशत की जगह 4.5 प्रतिशत व पंद्रह प्रतिशत की जगह 6.75 प्रतिशत एक्सपीरियंस बोनस दिए जाने की बात कही गई है. उन्होंने कहा कि लॉयल्टी बोनस की मांग पर यह कर्मचारियों के साथ छलावा है. उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के एनएचएम संविदा कर्मचारी एक व दो जून को पूरे दिन होम आइसोलेशन पर रहेंगे. अति आवश्यक सेवाओं के कर्मचारी भी इसमें शामिल रहेंगे. उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मी क्वारंटाइन सेंटर, सैंपलिंग ड्यूटी, रिपोर्टिंग, सर्विलांस, आइसोलेशन किट वितरण, टीकाकरण आदि में ड्यूटी कर रहे हैं. जोखिम के बीच कार्य करते हुए भी सरकार और विभाग उनकी सुध लेने को तैयार नहीं हैं, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है. आगे की क्या रणनीति होगी, इस पर एक जून को विचार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भाजपा अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात, व्यापारियों की मांग पर बाजार खोलने का किया आग्रह

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...