19.6 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

लांस नायक संतोष पैन्यूली के नाम से होगा निवाल गांव का हाईस्कूल: गणेश जोशी

देहरादून: राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आईएमए के पास सड़क दुर्घटना में मारे गए लांस नायक संतोष पैन्यूली को दून अस्पताल में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मंत्री ने लांस नायक के गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल निवाल गांव का नाम रखने तथा गांव में लांस नायक की याद में एक द्वार बनाने की घोषणा की है।

प्रेमनगर क्षेत्र के आईएमए और पण्डितवाड़ी पुलिस चौकी के बीच 30 अक्टूबर की रात सड़क हादसे में लेह लद्दाख में तैनात लांस नायक संतोष प्रसाद पैन्यूली की मौत हो गई थी। संतोष अपनी छुट्टी काटने के बाद ड्यूटी पर वापसी के लिए आईएसबीटी में टिकट बुक कराने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें संतोष और उनके मौसेरे भाई अभिषेक भट्ट की मौत हो गई थी। आज दून अस्पताल में सैनिक सम्मान के साथ लांस नायक संतोष पैन्यूली को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्य के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने संतोष के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लांस नायक के पिता भागवत प्रसाद, माता भागेश्वरी देवी और भाई कैलाश पैन्यूली को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधवाया।

कहा कि लांस नायक के मृत्यु के बाद औपचारिकताओं में हर संभव मदद कराएंगे। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक संतोष पैन्यूली के नाम पर उनके गांव के स्कूल राजकीय हाईस्कूल निवाल गांव का नाम लांस नायक के नाम रखने तथा गांव में लांस नायक के सम्मान में एक द्वार बनाने की घोषणा की है। इस मौके सैनिक कल्याण अधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने देहरादून में राज्य जनजातीय महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान, उत्तराखंड द्वारा आयोजित उत्तराखंड राज्य जनजातीय महोत्सव 2026 में...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की ताबड़तोड़ सीलिंग

0
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई...

प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

0
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।...

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...