20.2 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

‘ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं’, सुप्रीम कोर्ट का डॉक्टरों को अल्टीमेटम, न मानने पर सरकार को कार्रवाई का अधिकार

नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर से दरिदगी के विरोध में हड़ताल पर गए डॉक्टरों को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार शाम पांच बजे तक काम पर लौटने का निर्देश दिया है। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि अगर वे तब तक काम पर लौट आते हैं तो उनके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन अगर तब तक नहीं लौटे तो राज्य सरकार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को स्वतंत्र होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही कोलकाता पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को आदेश दिया कि वह डॉक्टरों की सुरक्षा व सुविधा का समुचित इंतजाम करें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। जूनियर डॉक्टरों की ओर से धमकी मिलने की शिकायतों पर पीठ ने सीबीआई को इस बारे में बताने को कहा है, लेकिन कोर्ट ने कहा कि डॉक्टरों का काम समाजसेवा है, लोग परेशान हो रहे हैं। ड्यूटी की कीमत पर प्रदर्शन नहीं हो सकता।
कोर्ट ने ये आदेश बंगाल सरकार द्वारा डॉक्टरों के काम पर नहीं लौटने से मरीजों को हो रही परेशानियों की शिकायत पर दिए। सिब्बल ने कहा कि डॉक्टरों के काम पर नहीं जाने से अब तक 23 मरीजों की जान जा चुकी है। लाखों मरीज बिना इलाज के परेशान हैं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राज्य सरकार से यह भी पूछा कि पश्चिम बंगाल में कुल कितने सरकारी और सार्वजनिक अस्पताल हैं और उनमें कितने डॉक्टर हैं।
मामले में अगले मंगलवार को फिर सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि उन्होंने पिछले आदेश में ही कह दिया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रह सकता है। हालांकि सिब्बल ने प्रदर्शन के संबंध में पुलिस को सूचित न करने और प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर हमला करने की शिकायत की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...