16.8 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026


spot_img

अब चीन की खैर नहीं! भारतीय सेना ने चीनी सीमा के पास स्थापित की टैंक मरम्मत सुविधा

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में अपने 500 से अधिक टैंकों और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को तैनात करने के साथ दुनिया की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत सुविधाएं स्थापित करके एक तरह का रिकार्ड बनाया है। भारतीय सेना ने चीन सीमा के पास न्योमा और डीबीओ सेक्टर में 14,500 फीट से अधिक की ऊंचाई पर दो बख्तरबंद वाहन रखरखाव और मरम्मत सुविधाएं स्थापित की हैं।
यह टैंक और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र है। अप्रैल-मई 2020 में चीन की आक्रामकता से उत्पन्न गतिरोध के बाद भारत की ओर से पूर्वी लद्दाख में बड़ी संख्या में टैंक और बीएमपी लड़ाकू वाहनों के साथ-साथ क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल जैसे भारतीय निर्मित बख्तरबंद वाहनों को वहां तैनात किया गया है।
भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि टैंक और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को इन अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है, जहां रखरखाव और मरम्मत के लिए उन्हें वापस लाना बहुत मुश्किल है। भारतीय सेना उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां तापमान बेहद कम है, टी-90 और टी-72, बीएमपी और के-9वज्र स्व-चालित होवित्जर सहित अपने टैंकों को रखने के लिए बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

गृह मंत्री शाह ने किया 242 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास, अग्रिम चौकी...

0
कठुआ: गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं। कल उन्होंने बोबिया परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही सीमा प्रहरियों के...

पश्चिम बंगाल एसआईआर में बड़ा अपडेट, कट सकते हैं चार लाख मतदाताओं के नाम;...

0
कोलकाता: दिसंबर में प्रारूप मतदाता सूची जारी होने के बाद 58,20,899 मतदाताओं के नाम मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट पाए जाने के कारण हटाए गए...

अमेरिका की खूंखार अपराधियों की सूची में 89 भारतीय शामिल, DHS ने आपराधिक प्रवासियों...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका ने अवैध प्रवास और अपराध के खिलाफ अपनी सख्त नीति को और तेज करते हुए 89 भारतीय नागरिकों को ‘Worst of the...

धर्म कभी कमजोर नहीं होता है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जाता:  योगी आदित्यनाथ

0
हरिद्वार। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हरिद्वार दौरे पर रहे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने सत्यमित्रानंद गिरी महाराज के समाधि स्थल पर विग्रह मूर्ति स्थापना...

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र...