25.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

अब डाकिया बाबू लाएंगे बदरीनाथ- केदारनाथ सहित चार धाम का प्रसाद जानिए कैसे…

देहरादून: अगर आप चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा के इच्छुक हैं, मगर कोरोना संकट के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा तो चिंता न करें, चारधाम का प्रसाद सीधे आपके घर पहुंच जाएगा। 

जी हां डाक विभाग चारधाम का प्रसाद डाक के माध्यम से श्रद्धालुओं के घर पहुंचाने की योजना बना रहा है। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड से बातचीत चल रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ विश्वविख्यात धाम हैं। इन धामों के प्रति लोगों की अटूट आस्था है और हर साल लाखों श्रद्धालु चारधाम के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जब से कोरोना संकट पैदा हुआ है, चारधाम यात्रा बंद है।बावजूद इसके, कई ऐसे श्रद्धालु हैं, जो घर बैठे चारधाम का प्रसाद मंगवाना चाहते हैं। अब डाक विभाग पहल करने जा रहा है। श्रद्धालु घर बैठे डाक विभाग की वेबसाइट या दूरभाष नंबर पर प्रसाद की मांग कर सकेंगे। विभाग प्रसाद डाक के माध्यम से घर भिजवाएगा। विभाग की देवस्थानम बोर्ड और मंदिर समितियों से बातचीत चल रही है।

काशी विश्वनाथ में शुरू हो चुका है प्रयोग

डाक से प्रसाद भेजने का प्रयोग विभाग देश के बाकी स्थानों पर भी कर रहा है। काशी विश्वनाथ का प्रसाद भी डाक के माध्यम से भेजा जा रहा है। सहायक पोस्टमास्टर जनरल एके कंडवाल ने बताया कि देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद डाक से भेजने की तैयारी चल रही है। इसमें उत्तराखंड के चारधाम भी शामिल हैं। यदि देवस्थानम बोर्ड से बात बनती है तो जल्द इस प्रयोग को शुरू कर दिया जाएगा।

गंगाजल भी डाक से भेजता है विभाग

उत्तराखंड में डाक विभाग ने 2016 में डाक से गंगाजल भेजने की सुविधा शुरू की। इसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। हर साल करीब चार लाख बोतलें गंगाजल की डाक के माध्यम से श्रद्धालुओं तक भेजी जा रही हैं। बोतल 250 एमएल की हैं, जिसके दाम 30 रुपये हैं। इसके अलावा इसमें डाक का खर्चा अलग से लगता है। पहले बोतलों में गंगाजल ऋषिकेश और हरिद्वार से भरा जाता था, लेकिन अब सीधे गंगोत्री से भरा जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...