26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक की मौत

चमोली: चमोली जिले के कर्णप्रयाग शहर से एक किलोमीटर की दूरी पर ऋषिकेश- गौचर मार्ग पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग शहर से 1 किलोमीटर की दूरी पर ऋषिकेश-गौचर मार्ग एक ट्रक (यूके 19 सीए-0760) हादसे का शिकार हो गया जिसमे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक रामनगर की तरफ जा रहा था। तभी कर्णप्रयाग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर अलकनंदा नदी की खाई में जा गिरा। जिसमें रामनगर निवासी चालक असगर (उम्र 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

वाहन दुर्घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस टीम समेत गौचर एसडीआरएफ टीम पहुंची और दुर्घटना स्थल में देखा कि ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...