देहरादून। सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बाट तथा माप), उप सम्भाग ऊधमसिंहनगर शांति भण्डारी को 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथांे गिरफ्तार किया गया है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी में आकर लिखित शिकायत की गयी कि उसका हर प्रकार के वजन तौलने वाले काटे बांट बेचने व उनको ठीक करने का कार्य हैं। जिसके लिए विधिक माप विज्ञान वाट माप विभाग (खाद्य आपूर्ति विभाग) से इस कार्य को करने के लिए लाइसेंस बनाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया था। जिस पर बाट माप विभाग की अधिकारी शांति भंडारी जो वरिष्ठ निरीक्षक किच्छा, सहायक नियंत्रक उधमसिंह किच्छा ऑफिस में दो पदो पर कार्यरत है, के द्वारा फाइल को आगे बढ़ाने व लाइसेंस बनाने के लिए 70,000 हजार की रिश्वत मांगी गई थी, 50,000 हजार देने पर उनके द्वारा लाइसेंस तो बना दिया मगर पिछले चार पांच महीनो से शांति भंडारी द्वारा बाकी की रकम न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की जा रही है।
उक्त शिकायत जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर सतर्कता सैक्टर हल्द्वानी ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शांति भण्डारी, सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान (बांट तथा माप), जिनके पास प्रभारी वरिष्ठ निरीक्षक विधिक माप विभाग किच्छा जनपद ऊधमसिंहनगर का भी प्रभार है, को सोमवार को उनके शिवपुरम् कालोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड किच्छा स्थित कार्यालय से शिकायतकर्ता से 10000 (दस हजार) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।
बाट माप विभाग की अधिकारी 10 हजार रु. रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Latest Articles
पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...
बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...
भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...
एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...
प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...

















