नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लगभग ढाई साल पुरानी टिप्पणी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी प्रकट की। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस सांसद को फटकार लगाई और कहा कि अगर वे सच्चे भारतीय होते तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। अदालत ने उन्हें सेना से जुड़े मसलों पर सोशल मीडिया के बजाय संसद के पटल पर बात करने की नसीहत भी दी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, अदालत ने राहुल गांधी को निराधार दावे के लिए कड़ी फटकार लगाई है। ‘हजारों वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनी सेना ने कब्जा कर लिया’ है, राहुल का ऐसा बयान देश के लिए बेहद नुकसानदेह है और इससे हमारी सेनाओं का मनोबल भी गिरता है।’
रिजिजू ने कहा, ‘हम राहुल गांधी से इस तरह के निराधार बयान न देने की अपील करते रहे हैं, लेकिन वह हमारी बात नहीं सुनते। मुझे बहुत खुशी है कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट ने अब उन्हें चेतावनी दी है। यह एक सीधी फटकार है कि एक भारतीय होने के नाते राहुल गांधी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। अदालत ने बहुत ही कड़ा बयान दिया है।
शीर्ष अदालत की इस टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, जब हमारी सेना ने बहादुरी दिखाई और चीनी सेना को पीछे धकेला, तो राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के इस बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। बता दें कि राहुल गांधी की जिस टिप्पणी पर शीर्ष अदालत ने उन्हें फटकार लगाई है, ये 9 दिसंबर, 2022 की है। उन्होंने भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवां में हुई झड़प पर टिप्पणी की थी।
भाटिया के मुताबिक अदालत का ऐसा कहना कि ‘अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते…’ राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर वह कितने परिपक्व हैं? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को भी रेखांकित किया जिसमें कोर्ट ने राहुल से पूछा, ‘उन्हें चीनी सेना के कब्जे वाले क्षेत्र के बारे में कैसे पता। क्या वह वहां थे?’ इस पर गौरव भाटिया ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई है।
राहुल को ‘सुप्रीम’ फटकार पर भाजपा बोली-विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आई, भारत विरोधी मानसिकता उजागर हुई
Latest Articles
सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि किसी...
सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...
उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

















