20.2 C
Dehradun
Tuesday, March 11, 2025
Advertisement

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल गयी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा के लिए उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।
बता दें कि चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है। जिससे प्रदेश में बाहर से आने वाले तीर्थयात्री अपना यात्रा प्लान बना कर आसानी से पंजीकरण करा सके। इस बार भी चार माध्यमों से देश के किसी कोने से तीर्थयात्री अपना पंजीकरण का सकते हैं। पंजीकरण के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पत्ते के लिए आईडी देनी होगी।
पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर लॉगिन कर पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिख कर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। जो यात्री वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कर पाते हैं, उनके लिए पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबरकृ 0135-1364 पर कॉल करने पर पंजीकरण की सुविधा दी है। विदित हो कि बीते वर्ष चारधाम यात्रा में 74 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया गया था। इसमें पूरे यात्रा काल में 56 लाख यात्रियों ने चारधामों के दर्शन किए। इस बार भी विभाग को श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जिसके चलते चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण शुरू किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ाः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। सीएम ने...

देहरादून से नैनीताल-बागेश्वर व मसूरी के लिए हवाई सेवा शुरू

0
देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सरकार जोर दे रही है। जिसके तहत तमाम शहरों को हेली सेवाओं से भी जोड़...

हल्द्वानी में 3,500 रूपये की रिश्वत लेते रजिस्ट्रार कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार

0
हल्द्वानी। उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील बाजपुर में रजिस्ट्रार कानूनगो मोहन सिंह को...

यात्रा के लिए सब्सिडी जारी रखे रेलवे, संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा

0
नई दिल्ली। संसद की समिति ने रेलवे को क्षमता विस्तार, भीड़ प्रबंधन में सुधार और यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।...

पूरक अनुदान की मांग का दूसरा चरण संसद में पेश

0
नई दिल्ली। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में 6,27,044 करोड़ के अतिरिक्त व्यय के लिए सरकार ने सोमवार को पूरक अनुदान मांगों का दूसरा चरण...