29.4 C
Dehradun
Friday, April 3, 2026


spot_img

बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने के लिए सबको नहीं मिलेगी छूट, पढ़ें पूरी खबर !

देहरादून: भले ही उत्तराखंड में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि कोरोना जड़ से खत्म हो गया है। वही अगर आप उत्तराखंड आ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले उन्हीं व्यक्तियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट से छूट दी जाएगी, जिन्होंने आने से 15 दिन पहले कोराना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हों। उन्होंने यह भी कहा कि कोराना की संभावित तीसरी लहर से निबटने को सरकार की तैयारियां पूरी हैं।

कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने वर्तमान में लागू कोविड कर्फ्यू की मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) में अन्य राज्यों से आने वालों को राहत दी है। इसके तहत कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के 15 दिन बाद यहां आने वाले व्यक्तियों को हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन और बार्डर चेकपोस्ट पर वैक्सीनेशन का प्रमाणपत्र दिखाने के बाद राज्य में प्रवेश देने का प्रविधान किया गया है। ऐसे व्यक्तियों के लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता नहीं होगी। अलबत्ता, जिन व्यक्तियों का वैक्सीनेशन नहीं हुआ है, उनके लिए कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में साफ किया कि वैक्सीन की डबल डोज ले चुके अन्य राज्यों के व्यक्तियों पर ही कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट का नियम लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से निबटने को सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। अगर कहीं कोई कमी नजर आएगी तो उसे दूर कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें: यूपी के सांसद की उत्तराखंड में दबंगई, पुजारियों से की गाली गलौच

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पश्चिम एशिया संकट: US ने ईरान के सबसे ऊंचे पुल को हवाई हमले में...

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के 34वें दिन ईरान को दो बड़े झटके लगे हैं। पहला, राजधानी तेहरान को करज शहर से जोड़ने वाले...

बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मुलाकात

0
नई दिल्ली। बांग्लादेश के उच्चायुक्त एम. हामिदुल्लाह ने नई दिल्ली में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया...

भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का किया आह्वान

0
नई दिल्ली। भारत ने संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा बल यू.एन.आई.एफ.आई.एल. में तैनात संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर हाल में हुए हमलों की निंदा करते...

एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर

0
देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चारधाम यात्रा के दौरान किसी...

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकारः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रामनगर के छोई स्थित श्री हनुमान धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।...