21.1 C
Dehradun
Sunday, September 20, 2026


spot_img

आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षितों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर रोजगार मेले का आयोजन

देहरादून। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के आईटी एवं अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षित युवक एवं युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी (कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण) की गरिमामयी उपस्थिति में रोजगार मेले का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा (परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी) द्वारा दीप प्रज्वलित कर रोजगार मेले का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात मंत्री द्वारा रोजगार मेले में साक्षात्कार करने हेतु उपस्थित कम्पनियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। माननीय मंत्री जी द्वारा अपने उद्बोधन भाषण में रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोजगार मेले में आईडीआईटी-ऐस्कल के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों एवं अन्य युवक-युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया। युवाओं के उत्साहपूर्ण प्रतिभाग के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री, सैनिक कल्याण द्वारा भविष्य में वृहत स्तर पर इस प्रकार के रोजगारोन्मुखी आयोजनों को निरंतर आयोजित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे राज्य की युवा शक्ति को भविष्य में भी रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें तथा प्रदेश से पलायन को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त माननीय कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं में से कम्पनियों द्वारा चयनित प्रतिभागियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किये एवं साक्षात्कार हेतु उपस्थित कम्पनियों के प्रतिनिधियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
रोजगार मेले में लगभग 359 युवक-युवतियों द्वारा दिल्लीध्एनसीआर एवं उत्तराखण्ड से आईटी एवं अन्य क्षेत्रों की 21 प्रतिष्ठित कम्पनियों के अंतर्गत रिक्त पदों पर प्रतिभाग किया गया, जिसमें से साक्षात्कार के उपरांत कम्पनियों द्वारा लगभग 195 युवक-युवतियों का चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आईडीआईटी ब्।स्ब् के नोडल अधिकारी द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर आईटीडीए के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...