नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि संसद से शांति विधेयक (परमाणु ऊर्जा विधेयक) पारित होना भारत के प्रौद्योगिकी परिदृश्य के लिए एक परिवर्तनकारी क्षण है। उन्होंने कहा कि इससे निजी क्षेत्र और युवाओं के लिए अनेक अवसर खुलते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारत में निवेश करने, नवाचार करने और निर्माण करने का यह आदर्श समय है।’ सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI), 2025 को संसद को दोनों सदनों से मंजूरी मिल गई। अब सख्ती से नियंत्रित परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खुल जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इसके पारित होने में सहयोग देने वाले सांसदों के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं। कृत्रिम बुद्धिमत्ता को सुरक्षित रूप से संचालित करने से लेकर हरित विनिर्माण को सक्षम बनाने तक, यह देश और दुनिया के लिए स्वच्छ ऊर्जा भविष्य को निर्णायक बढ़ावा देता है।’
संसद में परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘परमाणु ऊर्जा 24 घंटे बिजली देने वाला सबसे भरोसेमंद और स्वच्छ स्रोत है। भारत ने 2025 तक 8.9 गीगावाट की क्षमता हासिल की है, जिसे 2047 तक 100 गीगावाट तक पाने का लक्ष्य है। भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) की बढ़ती जरूरतों के लिए परमाणु ऊर्जा अनिवार्य होगी।’
उन्होंने निजी क्षेत्र को शामिल करने के फैसले का बचाव करते हुए अंतरिक्ष क्षेत्र का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि निजी भागीदारी और एफडीआई की अनुमति मिलने से अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 8 अरब डॉलर तक पहुंची और 300 से अधिक स्टार्टअप्स काम कर रहे। वैसी क्रांति अब परमाणु क्षेत्र में आएगी। सरकार ने परमाणु ऊर्जा विभाग का बजट 2014 के मुकाबले 3 गुना बढ़ाकर 37,483 करोड़ रुपये कर दिया है।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने फ्रांस का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां परमाणु ऊर्जा पूरी तरह सरकारी नियंत्रण में है। रमेश ने विदेशी तकनीक के बजाय भारत के स्वदेशी 700 मेगावाट के रिएक्टरों को मानक बनाने और देश के विशाल थोरियम भंडार के उपयोग पर जोर दिया।
शांति विधेयक को मिली संसद की मंजूरी, पीएम मोदी बोले-यह भारत के लिए परिवर्तनकारी पल
Latest Articles
आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...
पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...
















