22.8 C
Dehradun
Saturday, August 22, 2026


spot_img

यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: CM

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हम सभी को साझा प्रयास करने चाहिए कि चार धाम यात्रा सकुशल रूप से चले। यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में है सभी अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। चार धाम यात्रा सिर्फ आस्था से जुड़ा सवाल नहीं है बल्कि प्रदेश की आर्थिकी से भी जुड़ा हुआ है। यात्रा सरल हो सुगम हो और सुरक्षित हो इसका सभी को प्रयास करना चाहिए। एक कार्यक्रम में भाग लेने हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। यात्रा को अधिक से अधिक सुगम और सुखद बनाने के प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा पर देश के कोने-कोने से लोग आते हैं। यात्रा के दौरान अगर यात्रियों को किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो इससे राज्य की छवि भी प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि दूसरा यह यात्रा राज्य की अर्थव्यवस्था की लाइफ लाइन है। ट्रांसपोर्ट, होटल तथा होमस्टे ही नहीं अन्य तमाम व्यवसाय और कारोबारों से जुड़े लोगों की आजीविका और आर्थिकी का सबसे बड़ा प्रमुख स्रोत है, चार धाम यात्रा।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अधिकारियों को जो जिम्मेवारियंा सौंपी गई है उस पर वह अपना काम कर रहे हैं तथा यात्रा की सभी तैयारियां समय से पूर्व पूरी कर ली जाएगी। इस समय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। सड़क मार्गों को ठीक किया जा रहा है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ के पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है। मई माह के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग हो चुकी है वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी जारी है तथा अब तक 16 लाख के आसपास रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं अब तक महाराष्ट्र आंध्र प्रदेश और गुजरात तथा केरल से लोगों ने सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन कराए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वक्फ संशोधन बिल के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह एक ऐतिहासिक फैसला है। नए कानून के आने से वक्फ द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गई संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य बनने से पहले वक्फ बोर्ड के पास कुछ हजार संपत्तियां थी जो राज्य गठन के बाद कई हजार संपत्तियां हो चुकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान’ के दूसरे चरण का शुभारंभ, 21 नवंबर तक तीन महीने...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ‘उद्यमिता पर राष्ट्रीय अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है। यह...

देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध:...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, हालांकि इसका...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के सीईओ और संस्थापकों से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े 20 स्टार्टअप के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और संस्थापकों से बातचीत...

भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत ने पिछले 10 से 12 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।...

देहरादून में भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित

0
देहरादून। भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 14वीं बैठक 20-21 अगस्त को देहरादून में आयोजित की गई। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत...