40.1 C
Dehradun
Tuesday, June 9, 2026


spot_img

गर्मी के सीजन में यात्रियों को ट्रेनों में नहीं होगी पानी किल्लत

नई दिल्ली: गर्मी की सीजन शुरु हो गया हैं। ऐसे में आम यात्रियों को ट्रेन में पानी की समस्या नहीं हो इसके देखते हुए रेलवे ने तैयारियां शुरु कर दी है। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में पानी की समस्या से संबंधित मुद्दों की निगरानी के लिए टीम बनाने और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए राज्य सरकारों और जिला अधिकारियों के साथ समन्वय करने की सलाह दी है।
रेलवे की ओर से उठाए गए उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीप्तिमय दत्ता का कहना है कि, यात्रा के दौरान यात्रियों को पर्याप्त पानी मिले, इसके लिए रेलवे गैर सरकारी संगठनों की मदद लेगा। रेलवे मार्ग में पड़ने वाले स्टेशनों पर सभी यात्रियों को पर्याप्त पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय भी किया जा रहा है। वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अरुण कुमार जैन ने सभी डिवीजनों को सलाह दी कि वे गर्मी के मौसम को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर ट्रेन के डिब्बों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ट्रेन वाटरिंग स्टेशनों से कोई भी ट्रेन बिना पानी के या अपर्याप्त पानी के नहीं रहनी चाहिए।
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में जल भरने और जल से संबंधित मुद्दों की देखरेख सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की टीमें लगाने की सलाह दी है अधिकारियों को पंपों, पाइपिंग प्रणालियों जैसी जल प्रणालियों का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने और किसी आपात स्थिति में किसी भी चूक से निपटने के लिए जल स्रोतों की उपलब्धता की पहले से जांच करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों को जलापूर्ति (अगर जरूरी हो) के लिए राज्य सरकारों या जिला अधिकारियों के बीच उचित समन्वय करने को कहा है, ताकि यात्रियों को पानी की कमी न हो।
रेलवे ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी पर्याप्त पानी की आपूर्ति के लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए गर्मी के मौसम के लिए वाटर कूलर तैयार किए जा रहे हैं। उत्तर रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि, रेलवे गर्मी के मौसम में अतिरिक्त पानी की व्यवस्था करने के लिए कई कदम उठाता है। कई बार इस काम के लिए गैर सरकारी संगठनों की मदद ली जाती है। पानी की व्यवस्था के अलावा, रेलवे जोन को अग्नि सुरक्षा ऑडिट, गर्मी के दौरान ट्रेनों और रेलवे परिसरों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए उपकरणों के रखरखाव सहित सभी अग्नि सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि यात्रियों के साथ-साथ रेलवे संपत्तियों की भी सुरक्षा हो सके। सभी अधिकारियों को दिशा-निर्देशों का पालन करने और ट्रेनों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

रेलवे ने दक्षिण रेलवे के मरारीकुलम-आलप्पुझा खंड को डबल लाइन में बदलने की मंजूरी...

0
नई दिल्ली।  रेलवे ने दक्षिण रेलवे के मरारीकुलम-आलप्पुझा खंड को डबल लाइन में बदलने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 220 करोड़...

लोकसभा अध्यक्ष ने हरियाणा विधानसभा में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन ज़ोन-2 सम्मेलन का...

0
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा विधानसभा में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन इंडिया रीजन ज़ोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिनों तक...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रक्षा अलंकरण समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस कर्मियों को...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पुलिस बलों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को वीरता...

टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण...

0
टिहरी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को जनपद टिहरी भ्रमण के दौरान विगत वर्ष आपदा से क्षतिग्रस्त एवं वॉशआउट हुए चारधाम...

सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से...

0
देहरादून। सचिवालय में सेतु आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं संस्थाओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक...