20.7 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

पेटीएम को लगा बड़ा झटका, सीओओ और प्रेसिडेंट भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। पेटीएम को शनिवार को एक बड़ा झटका लगा। पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रेसिडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
पेटीएम ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि भुगतान और उधार कारोबार की देखरेख करने वाले प्रेसिडेंट और सीओओ भावेश गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, वे सलाहकारी भूमिका में कंपनी से जुड़े रहेंगे।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर आरबीआई की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के चलते भावेश गुप्ता के नेतृत्व वाले कारोबारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। इन प्रतिबंधों से पेटीएम को 300-500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। क्लिक्स कैपिटल को छोड़कर भावेश अगस्त 2020 में पेटीएम से जुड़े थे।
फिनटेक फर्म पेटीएम ने मैनेजमेंट में फेरबदल के तहत राकेश सिंह को पेटीएम मनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। कंपनी ने अबतक पेटीएम मनी का नेतृत्व कर रहे वरुण श्रीधर को पेटीएम सर्विसेज का सीईओ बनाया है। पेटीएम सर्विसेज म्यूचुअल फंड और अन्य धन प्रबंधन उत्पादों के वितरण कारोबार में शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भीमताल में उप-तहसील बनाए जाने की घोषणा

0
नैनीताल/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक...

मुख्य सचिव ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों को...

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...