24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

आज से शुरू हो रहे पितृपक्ष, भूलकर भी ना करें ये काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितृ

हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि तक पितृ पक्ष रहता है। इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर को समाप्त होंगे। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म में पितृपक्ष में पितरों के श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व होता है। इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति पितरों का तर्पण या श्राद्ध नहीं करता, उसे पितृदोष का सामना करना पड़ता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पितृपक्ष के दौरान कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। वरना जातक को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

  1. शास्त्रों के अनुसार, पितृपक्ष में पितर देवता घर पर किसी भी रूप में आ सकते हैं। इसलिए घर की चौकट पर आए किसी भी पशु या व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। दहलीज पर आने वाले हर शख्स को भोजन कराना चाहिए और आदर करें।
  2. पितृपक्ष में चना, दाल, जीरा, नमक, सरसों का साग, लौकी और खीरा जैसी चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
  3. किसी तीर्थस्थल पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि गया, बद्रीनाथ या प्रयाग में श्राद्ध से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जिन लोगों को विशेष स्थान पर श्राद्ध नहीं करना होता, वह घर के किसी भी पवित्र स्थान पर कर सकते हैं।
  4. पितृपक्ष में श्राद्ध आदि शाम, रात या तड़के नहीं किया जाता है। यह हमेशा दिन में ही किया जाता है।
  5. पितृपक्ष में कर्मकांड करने वाले व्यक्ति को बाल और नाखून काटने की मनाही होती है इसके अलावा उसे दाढ़ी भी नहीं कटवानी चाहिए।
  6. पितृपक्ष में किसी भी शुभ कार्य को करने या नई चीज खरीदने की मनाही होती है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...