नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ओर से भारत के निर्यात पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के बीच सोमवार को आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) की बैठक की। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। पीएम ने आर्थिक मुद्दों के वरिष्ठ जानकारों के साथ अर्थव्यवस्था के तमाम पहलुओं पर मंथन किया। इस बैठक से जुड़ी अपडेट्स जानिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ओर से भारत के निर्यात पर लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ के बीच सोमवार को आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी) की बैठक की। सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार इस बैठक के दौरान अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित सात केंद्रीय मंत्री शाम 6.30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास सात, लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। बैठक में कई वरिष्ठ आर्थिक मामलों के जानकारों और अर्थशास्त्रियों ने भी भाग लिया।
फिलहाल इस संबंध में आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन ईएसी यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दूसरी ओर, चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भी आज से दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा विदेश मंत्री एस जयशंकर की रूस यात्रा से कुछ दिन पहले हो रही है। भारत और अमेरिका के बच व्यापारिक संबंधों में अनिश्चितता बढ़ने के बाद नई दिल्ली बीजिंग और मॉस्को के साथ संबंधों को नए आयाम देने की कोशिश में है।
ईएसी की बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत के निर्यात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने और रूस से तेल खरीदने के कारण 27 अगस्त से इस टैरिफ को दोगुना करके 50 प्रतिशत करने की की धमकी के बीच हो रही है। अमेरिकी टैरिफ के कारण रत्न व आभूषण और वस्त्र व जूते जैसे 40 अरब अमेरिकी डॉलर के गैर-छूट वाले भारतीय निर्यात प्रभावित होने की आशंका है।
आर्थिक सलाहकार परिषद की बैठक में PM मोदी ने अहम मुद्दों पर किया मंथन
Latest Articles
अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...
नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...
‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...
भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...
लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...
















