25.5 C
Dehradun
Sunday, August 30, 2026


spot_img

PM मोदी ने एकता नगर में ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, 1220 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया

अहमदाबाद: प्रधानंमत्री दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पीएम मोदी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर दो दिन के दौरे पर आए हैं। जहां करीब शाम पांच बजे वडोदरा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद सीधा सड़क मार्ग से एकता नगर के लिए रवाना हुए। इसके बाद पीएम मोदी एकता नगर पहुंचने पर यहां ई-बसों को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए। वहीं एकता नगर और राजपीपला में 1,220 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद पीएम मोदी अगले दिन 31 अक्तूबर की सुबह 8 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही भव्य परेड और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (30 अक्तूबर) को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा कर एकता नगर में 16 नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। जिन परियोजनाओं की पीएम मोदी ने सौगात दी, उनमें एकता द्वार से नर्मदा माता की प्रतिमा तक का पैदल मार्ग का दूसरा चरण, स्मार्ट बस स्टॉप, वियर डैम के पास प्रोटोकॉल वॉल भूमि समतलीकरण, सातपुड़ा सुरक्षा दीवार, बोन्साई गार्डन, ई-बस चार्जिंग स्टेशन, नर्मदा घाट पार्किंग, नया आवासीय भवन, मोखड़ी के पास एप्रोच मार्ग, कौशल्या पथ, लिमडी टेंट सिटी पहुंच मार्ग, गार्डन, टाटा नर्मदा घाट का विस्तार, बांध प्रतिकृति शामिल हैं।
वहीं जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री शिलान्यास किया, उनमें 681.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कई प्रोजेक्ट हैं। जिनमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 9 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला वीर बाल उद्यान शामिल है। बता दें कि इस उद्यान के मार्च 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। जो कि महान बाल नायकों की कहानियों को कई रूपों में पेश करेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...