29.7 C
Dehradun
Monday, March 30, 2026


spot_img

आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री मोदी, पहले भी कर चुके जनसभा

अल्मोड़ा: उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए अब दो दिन ही शेष हैं। शनिवार शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इसी के साथ सियासी दलों ने स्टारवार तेज कर दी है। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में भाजपा की विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। आठ साल में अल्मोड़ा में मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी उत्साह है।

जनसभा स्थल पर कोविड गाइडलाइन के अनुसार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भारी संख्या में लोगों के जनसभा में पहुंचने की संभावना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जनसभा में मंच, पंडाल सज्जा, पानी, वीआईपी पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 300 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें कि एक दिन पहले पीएम मोदी ने पौड़ी जिले के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया था। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत के अपमान का मसला उठाने के साथ ही राज्य के विकास को ठप करने का भी आरोप लगाया। दूसरी और राहुल गांधी ने मंगलौर और जागेश्वर में रैली कर पीएम मोदी पर पलटवार किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...

नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित

0
नई दिल्ली।  सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...

‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...

0
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...

भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन

0
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...

लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...

0
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...