30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

पिथौरागढ़ के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने उत्तराखंड के विकास के प्रति दोहराई अपनी सरकार की प्रतिबद्धता

Error: Contact form not found.

-सुबह छह बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा…देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है

-मुख्यमंत्री धामी ने भी प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

देवभूमि उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री मोदी का अत्यंत लगाव होना यूं ही नहीं कहा जाता।
आज पिथौरागढ़ के लिए रवाना होने से पहले सुबह छह बजे के करीब पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक बार फिर देवभूमि उत्तराखंड के विकास के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को जाहिर किया। यह दर्शाता है कि उत्तराखंड के विकास को लेकर वे खुद और उनकी सरकार कितनी गंभीर है। मुख्यमंत्री ने भी एक्स पर प्रधानमंत्री का आभार प्रकट किया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से निरंतर वे उत्तराखंड के दौरे पर आते रहे हैं। बात चाहे केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की हो या बद्रीनाथ धाम में चल रहे मास्टर प्लान कार्यों की, पीएम मोदी निरंतर देवभूमि के विकास के लिए फ्रंट से लीड करते रहे हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में जहां ऑल वेदर रोड से चारधामों की यात्रा सुगम हुई है तो आने वाले दिनों में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना पूर्ण होने के साथ ही पहाड़ विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों से अब मानसखंड के विकास के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी ने आज शुरुआत कर दी है। वे पहले प्रधानमंत्री हैं जो पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जनपद के दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे 4200 करोड़ की लागत से तमाम विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

एक्स पर पीएम ने लिखा…

प्रधानमंत्री ने लिखा कि “देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा। यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा। अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है।”

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...