24.2 C
Dehradun
Thursday, August 27, 2026


spot_img

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे पीएम मोदी, गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे। उन्होंने गणपति बप्पा का दर्शन-पूजन किया। प्रधानमंत्री के गणपति पूजन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चंद्रचूड़ ने भगवान गणेश से सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। बता दें कि गणेशोत्सव की शुरुआत विगत सात सितंबर को हुई है। गणपति बप्पा के भक्त 10 दिनों तक आराधना करते हैं। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की अवधि में खास उत्साह देखने को मिलता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने चीफ जस्टिस के आवास पर जाकर गणपति के दर्शन-पूजन की तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से शेयर कीं। चंद मिनटों में तस्वीरों को हजारों लाइक मिले। तस्वीरों में पीएम मोदी और सीजेआई चंद्रचूड़ के अलावा उनकी पत्नी कल्पना दास, पूजा-अर्चना कराने वाले पुरोहित-आचार्य देखे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र में पहनी जाने वाली पारंपरिक टोपी वाली वेशभूषा में देखा गया।
गणपति बप्पा की आराधना करने चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के आवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को सुनहरे चमक वाले परिधान में देखा गया। उन्होंने मराठी लोकसंस्कृति वाली सफेद टोपी भी धारण की। इसके अलावा उन्होंने सदरी और पटका भी पहन रखा था। दूसरी तरफ सीजेआई चंद्रचूड़ को हल्दी जैसे रंग वाला कुर्ता पहने देखा गया। चंद्रचूड़ की पत्नी ने लाल साड़ी में पूजा-अर्चना में भाग लिया। पीएम मोदी के आवास पर पहुंचने के बाद खुद चीफ जस्टिस ने पत्नी कल्पना दास के साथ मिलकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
गौरतलब है कि हिंदू पंचांग के मुताबिक भाद्रपद महीने की चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाला गणेशोत्सव महाराष्ट्र और कर्नाटक में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का जन्म देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था। पढ़ाई पूरी करने के बाद के बाद उन्होंने महाराष्ट्र बार काउंसिल में अपना नाम दर्ज कराया था। बॉम्बे हाईकोर्ट से वकालत शुरू करने वाले चंद्रचूड़ मुंबई यूनिवर्सिटी में विजटिंग प्रोफेसर के तौर पर भी सेवाएं दे चुके हैं। इनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी भारत के प्रधान न्यायाधीश रह चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को रुद्रपुर स्थित निजी विद्यालय में मेरे सपनों का उत्तराखंड पर आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम...

भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय परमाणु सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की

0
नई दिल्ली। भारत और अमरीका ने द्विपक्षीय नागरिक परमाणु सहयोग में हुए विकास और इस क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों...

व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

0
नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने कहा है कि व्‍यस्‍ततम रेल लाइनों को चार लेन में बदलने की दिशा में काम किया जा...

ईद मिलाद-उन-नबी देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया...

0
नई दिल्ली। पैगंबर हज़रत मुहम्मद का जन्मदिन, ईद मिलाद-उन-नबी, आज देश के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जगह-जगह मिलाद...

नेपाल में भीषण बाढ़ में 100 लोगों की मौत, 750 लापता

0
नई दिल्ली। तिब्बत की सीमा से लगे मध्य नेपाल के जिलों में बुधवार सुबह अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई जिसमें 100...