17.5 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

पीएम मोदी बोले-दिल्ली में अराजकता, अहंकार और आपदा की हुई हार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम आदमी पार्टी की हार को आडंबर, अराजकता, अहंकार और दिल्ली पर छाई आपदा की हार करार दिया है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने दिल्ली के विकास कार्यों में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा रोड़ा अटकाने का उल्लेख करते साफ किया कि शासन (गवर्नेंस) नौटंकी, प्रचार और प्रपंच नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने के लिए है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आम आदमी पार्टी की राजनीति को झूठ, फरेब और शार्टकट की राजनीति बताते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने शार्टकट की राजनीति करने वालों का शार्ट सर्किट कर दिया। अरविंद केजरीवाल पर सीधा निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजनीति बदलने का दावा कहकर आने वाले लोग कट्टर बेईमान निकले। देश में पहली बार मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को जेल जाना पड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से जन्मी पार्टी के भ्रष्टाचार को उन्होंने दिल्ली के भरोसे के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात बताया। उन्होंने कहा कि आज की हार से अन्ना हजारे को भी आप-दा के कुकर्मों की पीड़ा से मुक्ति मिली है।
प्रधानमंत्री ने भाजपा को भारी जीत दिलाने के लिए जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सभी लोग टूटती सड़कें, कूड़े के ढेर, सीवर ओवरफ्लो और प्रदूषित हवा से त्रस्त हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि अब भाजपा की सरकार इन समस्याओं से जनता को मुक्ति दिलाने के साथ ही विकास की नई ऊंचाई के साथ एक आधुनिक दिल्ली का निर्माण करेगी।
उन्होंने दिल्ली समेत पूरे एनसीआर (राजस्थान, हरियाणा व उत्तर प्रदेश) में आजादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार होने के संयोग को सुखद बताते हुए कहा कि इससे एनसीआर में तरक्की के अनगिनत रास्ते खुलने वाले हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को लघु भारत बताते हुए सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों से मिले समर्थन को अहम बताया। उन्होंने खुद को पूर्वांचल का सांसद बताते हुए पूर्वांचल के लोगों का विशेष रूप से आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं और महिलाओं को चुनाव में किए गए वादे को पूरा करने की गारंटी दी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में अभी तक लागू नहीं हो पाने वाली आयुष्मान भारत, जन औषधि केंद्र और झुग्गियों के विकास की योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करने का भरोसा दिया।
यमुना को आस्था केंद्र बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की आप-दा ने इस आस्था का अपमान किया और उसे अपने पैरों तले कुचला है। उन्होंने यमुना को दिल्ली की पहचान बनाने का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया। परोक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केजरीवाल पर धूर्तता और राहुल गांधी पर मूर्खता की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने दोनों को नकार दिया है।
उन्होंने एक बार फिर इंडियन स्टेट के खिलाफ लड़ाई को अर्बन नक्सलियों की भाषा बताते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने आम आदमी पार्टी की हार के लिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को भी जिम्मेदार ठहाराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी परजीवी पार्टी बन गई है, जो खुद के साथ-साथ सहयोगियों को भी डुबा देती है। दिल्ली के परिणाम से साफ है कि जो भी एक बार कांग्रेस का हाथ थामता है, उसका बंटाधार होना तय हो जाता है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...