19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

लाल किले से पीएम मोदी बोले, दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सिनेशन अभियान हमारा

नई दिल्ली: भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर देश का तिरांगा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पहली बार ऐसा जब आजादी के जश्‍न के दौरान भारतीय वायु सेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टर समारोह स्थल के ऊपर पुष्प वर्षा किया।

लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना की विभीषिका को भी याद किया। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना बहुत चुनौतियों के साथ आया, लेकिन देश ने इन मुश्किलों का मिलकर सामना किया। ये हमारी ताकत है कि आज वैक्सीन के लिए हमें दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों में कोरोना ने जितनी तबाही मचाई है उसके अनुपात में भारत में कम संख्या में लोग कोरोना से पीड़ित हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सोचिए अगर भारत के पास अपनी वैक्सीन नहीं होती तो क्या होता? पोलियो की वैक्सीन भारत को मिलने में कितना वक्त लग गया था। लेकिन आज हमें गर्व है कि हम दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहे हैं। अब तक 54 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुका हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...