24.2 C
Dehradun
Friday, September 4, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से की बात, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर इस बातचीत के बारे में बताया। पीएम ने कहा कि उनके और बाइडन के बीच कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के हालात और यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा सबसे अहम रहीं।
पीएम मोदी ने बताया- “हमारे बीच यूक्रेन समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर गहन बातचीत हुई। मैंने यूक्रेन में शांति और स्थायित्व के लौटने के प्रति पूर्ण समर्थन जताया। हमने बांग्लादेश की स्थिति पर भी चर्चा की और देश में सामान्य स्थिति के लौटने और अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की।”
गौरतलब है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का दौर नहीं रुक रहा है। इतना ही नहीं सरकारी महकमों, विश्वविद्यालयों और प्रमुख संस्थानों से हिंदु कर्मचारियों को हटाए जाने की भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा को लेकर भारत के कई शहरों में जहां प्रदर्शनों का सिलसिला चल रहा है। वहीं अमेरिका के कई शहरों में हिंदु समुदाय इस मामले को लेकर अमेरिका सरकार पर दबाव बनाने में जुटा है।
इससे पहले पीएम मोदी 23 अगस्त को यूक्रेन में थे। इस दौरान उन्होंने न केवल राष्ट्रपति जेलेंस्की से द्विपक्षीय बातचीत की थी, बल्कि यूक्रेन की धरती से इस युद्ध को खत्म करने के लिए कूटनीति औऱ बातचीत के उपायों की खुलकर वकालत की थी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी कहा था कि अगर भारत यूक्रेन शांति वार्ता की मेजबानी करता है तो वो आने को लिए तैयार हैं।
यूक्रेन के हालात पर भारत और अमेरिका के नेताओं की यह बात ऐसे वक्त हुई जब रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज होती नजर आ रही है। ध्यान रहे कि पीएम मोदी ने भारत की तरफ से इस युद्ध को खत्म करवाने में हर संभव मदद का भी भरोसा दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज जहां क्वाड कुनबे के सहयोगी अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बात की तो वहीं उनकी बात क्वाड में शामिल ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज से भी हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पीएम मोदी और प्रधानमंत्री अल्बनीज ने द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति और बहुराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग के लेकर बात की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...