नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वक्फ संशोधन कानून की अहमियत बताई। उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम सामाजिक न्याय की दिशा में उनकी सरकार का बड़ा कदम है। 2013 में पिछला कानून भू-माफिया और मुस्लिम कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए बनाया गया था। एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद में इस मुद्दे पर बहस में तुष्टिकरण की राजनीति की झलक देखने को मिली। विपक्ष को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 1947 में देश के विभाजन के पीछे भी यही रवैया था। जब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कट्टरपंथी विचार को बढ़ावा दिया। जबकि आम मुसलमान इस पर सहमत नहीं थे। आम मुसलमानों और उनके बीच गरीब, पिछड़े लोगों को केवल उपेक्षा, शिक्षा का अभाव और बेरोजगारी ही मिली, जबकि कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए महिलाओं के सांविधानिक अधिकारों की बलि दी गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने 2013 में बनाए गए वक्फ कानून से यह भ्रम पैदा हुआ कि यह अधिनियम संविधान से ऊपर है। यह कानून न्याय के लिए था, लेकिन यह डर का स्रोत बन गया। संशोधित कानून समाज और मुस्लिम समुदाय के हित में है। उन्होंने संसद को इस शानदार कानून को लागू करने के लिए बधाई दी और कहा कि संसदीय इतिहास में दूसरी सबसे लंबी बहस हुई। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने इस साल के पहले 100 दिनों में अपनी नीतियों के साथ संभावनाओं के नए द्वार खोले हैं। भारत अब न तो झुकने वाला है और न ही रुकने वाला है। तेज विकास के लिए शांति, स्थिरता और सुरक्षा बहुत जरूरी है। सरकार ने आतंकवाद और नक्सलवाद पर लगाम लगाई है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और संवेदनशीलता दिखाई है। 2025 में 100 दिन एक या दो दिन में खत्म हो जाएंगे। जो लोग सोचते थे कि भारत धीमी और स्थिर गति से चलेगा, वे तेज और निडर भारत को देख रहे हैं। इन 100 दिनों में उनकी सरकार की ओर से लिए गए फैसलों में युवाओं की आकांक्षाएं प्रतिबिंबित होती हैं, जिसने भविष्य के लिए मजबूत नींव भी रखी है।
पीएम मोदी ने बताई वक्फ संशोधन कानून की अहमियत
Latest Articles
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनेगी भारत की पहली सड़क-रेल सुरंग, पूर्वोत्तर राज्यों...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने असम के गोहपुर और नुमालीगढ़ के बीच पानी के...
सेना प्रमुख ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे, आधुनिक युद्ध और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन पर करेंगे मंथन
नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 16 से 19 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। दौरे में आधुनिक युद्ध, मल्टी-डोमेन ऑपरेशन और संयुक्त...
केंद्र ने स्टार्टअप इंडिया फंड को दी मंजूरी, ₹10000 करोड़ की मदद से इन...
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10,000 करोड़ रुपये के ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ को मंजूरी दी है। इसका लक्ष्य डीप टेक, एडवांस्ड...
पुडुचेरी में चुनाव से पहले नई अंतिम मतदाता सूची जारी, वोटर लिस्ट से 77...
पुडुचेरी: पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। घर-घर सत्यापन के...
मुख्यमंत्री के सख्त नकल विरोधी कानून के तहत उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मुख्यमंत्री के परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड...

















