17.6 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को लॉन्च करेंगे 70 से ऊपर के बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना

नई दिल्ली: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत करेंगे। इससे लगभग 4.50 करोड़ परिवारों के छह करोड़ नागरिकों को लाभ मिलेगा। आधिकारिक सूत्र ने कहा कि 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गरीब हो, मध्यम वर्गीय हो या फिर अमीर, आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र है और विस्तारित योजना शुरू होने पर एबी पीएमजेएवाई के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। एक सितंबर 2024 तक 12,696 निजी अस्पतालों सहित कुल 29,648 अस्पतालों को पीएमजेएवाई के तहत सूचीबद्ध किया गया है।
यह योजना वर्तमान में दिल्ली, ओडिशा और बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। सूत्र ने बताया कि आधार कार्ड में दर्ज उम्र के अनुसार 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण का इलेक्ट्रानिक पंजीकरण और रिकार्ड रखने के लिए विकसित ‘यू-विन’ पोर्टल को भी उसी दिन प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया जाएगा।
यह पोर्टल अभी पायलट आधार पर संचालित किया जा रहा है। सूत्र ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के अलावा मंगलवार को प्रधानमंत्री द्वारा कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की जाएगी। यू-विन प्लेटफार्म कोविड-19 टीका प्रबंधन प्रणाली ‘को-विन’ की तरह है। इसे सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ जन्म से लेकर 17 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण का स्थायी डिजिटल रिकार्ड रखने के लिए विकसित किया गया है। इससे टीकाकरण प्रणाली के डिजिटलीकरण के साथ, निर्धारित टीकाकरण अवधि में देश में कहीं भी टीकाकरण सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। यह पोर्टल सिस्टम पंजीकरण पुष्टिकरण, आगामी टीकाकरण को याद दिलाने के लिए एसएमएस अलर्ट भी भेजता है।हाल ही में ये स्पष्ट किया गया था कि 70 साल या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के तहत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। एबी पीएम-जेएवाई दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक रूप से वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है, जो 12.34 करोड़ परिवारों के 55 करोड़ लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर प्रदान करती है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...