26.9 C
Dehradun
Sunday, July 5, 2026


spot_img

शिवसेना ने जारी की 20 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे मिलिंद देवड़ा

मुंबई। महाराष्ट्र में सभी दल अपने प्रत्याशियों का एलान करने में जुटे हैं। रविवार को कांग्रेस ने अपने 14 प्रत्याशियों का एलान किया तो वहीं प्रदेश की सत्ता में काबिज शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 20 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। शिवसेना की दूसरी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा को वर्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। यहां उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे से होगा। पार्टी ने पालघर के मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है।
डिंडोशी से संजय निरुपम मैदान में
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने वाले पूर्व सांसद संजय निरुपम को डिंडोशी सीट से उतारा गया है। उनके खिलाफ शिवसेना (यूबीटी) के सुनील प्रभु होंगे। कुडाल सीट विधानसभा सीट पर शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार वैभव नाइक के खिलाफ एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे को उतारा है। नीलेश राणे ने पिछले हफ्ते भाजपा छोड़कर शिवसेना का दामन थामा था। शिवसेना ने पहली सूची में 45 प्रत्याशियों का एलान किया था। पार्टी अब तक कुल 65 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अंबरनाथ सीट से मौजूदा विधायक बालाजी किणिकर को दोबारा उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने शिवसेना (यूबीटी) उम्मीदवार रुतुजा लटके के खिलाफ अंधेरी ईस्ट से मुरजी पटेल को टिकट दिया है। पूर्व सांसद राजेंद्र गावित को पालघर से मौजूदा विधायक श्रीनिवास वनगा की जगह मैदान में उतारा गया है। गावित ने कांग्रेस छोड़क भाजपा ज्वाइन की थी। इसके बाद शिवसेना का दामन थाम लिया। परभणी से आनंद भरोसे, बोइसर से विलास तारे, भिवंडी ग्रामीण से शांताराम मोरे, भिवंडी पूर्व से संतोष शेट्टी, कल्याण पश्चिम से विश्वनाथ भोईर, विक्रोली से सुवर्णा करंजे, चेंबूर से तुकाराम काटे, पुरंदर से विजय शिवतारे, कोल्हापुर उत्तर से राजेश क्षीरसागर, अक्कलकुआ से अम्श्या पडवी, बालपुर से बलिराम शिरास्कर, हदगांव से संभाराव कोहालिकर और नांदेड़ दक्षिण से आनंद तिडके पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है। शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का हिस्सा है। पार्टी भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव में उतरी है। 20 नवंबर को राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र की सत्ता पर कौन काबिज होगा… इसका एलान हो जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने कहा- इस वर्ष के अंत तक भारत में पांच सेमीकंडक्टर...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने समय पर लिए गए फैसलों, प्रभावी कूटनीति और राष्ट्रीय...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राजस्‍थान के पचपदरा में एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया...

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्ट सुविधा का...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साणंद में अत्याधुनिक सीजी सेमी आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर संयोजन और जांच केंद्र का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में...

देश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू कर उत्तराखंड ने रचा इतिहासः रेखा आर्या

0
देहरादून/लोहाघाट। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में स्थापित देश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज ने अपने ऐतिहासिक सफर की शुरुआत कर दी है,...

उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज

0
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस काफ्रेंस कर प्रदेश में चल रहे...