28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

धामी के काम पर पीएम मोदी की मुहर, बोले युवा और मेहनती हैं सीएम धामी

उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भाजपा के बड़े नेताओं को काफी उम्मीदें हैं। उन्हें भरोसा है कि आगामी विधानसभा के चुनाव में धामी ही भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगे। पिछले दो दिनों के भीतर पहले देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धामी की काबिलियत का बखान किया और दावा भी किया कि उनके नेतृत्व में भाजपा की जीत पक्की है।

बीते शुक्रवार को पौड़ी जनपद के पीठसैंण में आयोजित ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण और स्मारक के लोकार्पण कार्यक्रम’ में राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि ‘क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20–20 के मैच में धमीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामीजी काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं। उन पर उत्तराखण्ड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि वे उन इन उम्मीदों पर खरे उतरेंगे’। उनके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अलग-अलग ग्राम पंचायतों, जल समिति एवं सरपंचों से “जल जीवन संवाद” में पुष्कर सिंह धामी को युवा और मेहनती मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से उत्तराखण्ड में बेहतर काम हो रहा है। यानी, भाजपा हाईकमान ने साफ कर दिया है कि सियासी मैच में अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कंधों पर ही पूरा दारोमदार होगा। भाजपा उन्हीं की कप्तानी में चुनाव लड़ेगी और वही पार्टी का चेहरा भी होंगे। ऐसा नहीं की भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पहली बार धामी की तारीफ की है। इससे पहले भी बीते 16 सितंबर को धामी के जन्मदिन पर बधाई संदेश के बहाने प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने धामी को ऊर्जावान, कर्मठ, कर्मयोगी और ईमानदार कहकर उनकी जमकर सराहना की थी। इधर, जनहित में निर्णय लेने के लिए भाजपा हाईकमान ने उन्हें फ्री हैंड दे रखा है। धामी ने भी एक के बाद एक चौंकाने वाले फैसले लेकर विपक्ष की नींद उड़ाकर रखी है। छोटे से कार्यकाल में वह अपने इरादे जता चुके हैं, उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वह चुनाव से नहीं घबराते। जनता की सेवा करना ही उनकी सरकार का भाव है और भाव में ही भगवान होते हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...