27.5 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड में इस तक भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों को दी गई है सतर्क रहने की हिदायत

देहरादून: उत्तराखण्ड में अगले तीन दिनों तक भरी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने कुछ इलाको के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। शनिवार से रविवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों समेत देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ ज़िलों में भारी बारिश होने के आसार है और अलर्ट जारी किया है । खासकर यात्रियों को यहां सतर्क रहने की हिदायतें दी गई हैं।

निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा गया कि उत्तराखंड में 3 अक्टूबर तक अनियमित बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुमाऊं के दूरस्थ इलाकों समेत गढ़वाल अंचल के देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। 1 व 2 अक्टूबर को खास तौर से ज़्यादा बरसात होने की संभावना है और 4 अक्टूबर से राज्य भर में बारिश के घटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

राज्य में दक्षिण पश्चिमी मानसून 28 सितंबर तक समाप्त हो जाता है लेकिन इस बार करीब 10 दिन देर तक ठहरेगा। मौसम विभाग की मानें तो इस साल अक्टूबर के पहले हफ्ते के बाद ही दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तराखंड से विदा ले सकेगा। राज्य में भारी बारिश इसी मानसून के वजह से हो रही है। इस महीने में उत्तराखंड में सामान्य से ज़्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है और पूरे मानसून सीज़न के दौरान राज्य के ज़्यादातर इलाकों में अपेक्षा के अनुसार बारिश हो चुकी है। दो से तीन पहाड़ी ज़िलों में तो ज़रूरत से कई गुना ज़्यादा बारिश भी दर्ज की जा चुकी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...