28.8 C
Dehradun
Wednesday, July 22, 2026


spot_img

चमोली की रुक्मणी देवी को मिला “राष्ट्रीय वयोश्रेष्ठ सम्मान”, उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित

देहरादून: माउंटेन पीपुल फाउंडेशन की संरक्षक व रुकमणी देवी होम्योपैथिक सेंटर की संस्थापक 76 वर्षीय रुकमणी देवी को भारत सरकार की ओर से मानवता एवं सामाजिक सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार वयोश्रेष्ठ 2021 के तहत आइकोनिक मदर पुरस्कार उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के हाथों दिया गया।

दिल्ली के विज्ञान भवन में शुक्रवार को आयोजित एक समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया गया। रुकमणी देवी दशोली विकासखंड के पिलंग गांव की रहने वाली हैं। बताया गया कि रुकमणी देवी के मार्गदर्शन में डा. उमेश चंद्र पंत पहाड़ी व उनके सहयोगी डा. गोविद राठौर, डा. अदिति महाजन ने पहला सुख निरोगी काया के मंत्र के साथ देश की पहली होम्योपैथिक कोविड-19 मुहिम फरवरी 2020 से चला रहे हैं। इसके अलावा उनकी ओर से वैदिकशाला यज्ञोपैथी का भी संचालन किया जा रहा है।

इसके अलावा वह पहाड़ी क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण पर भी कार्य कर रही हैं। रुकमणी देवी का कहना है कि उनका सपना गांवों व कस्बों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वास्थ्य, संस्कृति, संस्कार यही जीवन का आधार मंत्र के प्रति जागरूक करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

फ़िलीपींस की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर कल से फ़िलीपींस के मनीला की दो दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। वे आसियान रूपरेखा के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री मोदी ने पेपर लीक रोकने के लिए सभी पक्षों से मिलकर प्रयास करने...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के संसदीय दल की बैठक आज संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में हुई। पारंपरिक रूप से संसद...

RBI की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने 20 अरब डॉलर से अधिक...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक की विशेष बदलाव योजना के अंतर्गत बैंकों ने पिछले सप्‍ताह शुक्रवार तक 20 अरब सत्तर करोड डॉलर से अधिक की...

सरकार नीट पेपर लीक और उससे जुड़े मुद्दों पर संसद में चर्चा करने के...

0
नई दिल्ली। सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह...

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया...

0
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार को आधुनिक, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम...