देहरादून। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की बेहद गंभीर एवं जघन्य घटना को अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए थे। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ज्वालापुर डकैती की घटना पर बहुत गंभीर और सख्त रवैया अपनाया गया था। पुलिस महानिदेशक ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर घटना के बारे में बारीकी से जानकारी लेते हुए पीड़ित को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के साथ घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। साथ ही अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु जनपदीय टीमों के साथ-साथ एस0टी0एफ0 की टीम को भी नियुक्त करते हुए घटना का शीघ्र अनावरण किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया। पूरे मामले की पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए विश्वास, समर्थन एवं मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक के दिशा-निर्देशन में इस घटना का अनावरण किया गया।
15 सितंबर की रात्रि समय करीब 22.30 बजे थानाध्यक्ष बहादराबाद पुलिस टीम के साथ भेल तिराहा बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेकिंग कर रहे थे। लोहा पुल की तरह से एक मोटरसाइकिल बिना नबर जिस पर दो लोग सवार थे, दोनों व्यक्तियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चहरे ढके हुए थे को रोकने का प्रयास किया तो पीछे बैठे व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया और वे बहादराबाद बाजार की तरफ भाग गए, जिस पर थानाध्यक्ष बहादराबाद द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ उक्त बदमाशों का पीछा किया गया तो उक्त बदमाश भगवानपुर रोड की तरह भाग रहे थे की पथरी रोह पुल से लगभग 100 मीटर पहले रास्ते पर ब्रेकर पर मोटर साइकिल फिसल गई। ’मोटरसाइकिल को यह लोग रास्ते पर ही छोड़ कर जंगल की तरफ पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगे और पुलिस टीम को पीछे आता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण के लिए कहां गया तो फिर भी बदमाश लगातार पुलिस टीम पर फायर करते रहे।
पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षा हेतु जवाबी कार्यवाही की गई जिसमें एक बदमाश घायल हो गया और एक अंधेरे का फायदा उठा मौके से कर भागने में कामयाब रहा। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और मौके पर बरामद बैग को चेक करने पर बैग के अंदर से श्रीबालाजी ज्वेलर्स के यहां से दिनांक 01 सितंबर, 2024 को लूटी गई ज्वेलरी बरामद हुई। जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान बदमाश को चिकत्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। बदमाश के पास से बरामद मोबाइल फोन के आधार पर बदमाश की शिनाख्त सतेंद्र पाल उर्फ लक्की पुत्र राजपाल सिंह निवासी मुक्तसर पंजाब उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। अभियुक्त पर 01 लाख रुपए का ईनाम भी घोषित था। बदमाश के विरुद्ध पंजाब में भी आपराधिक मामले दर्ज होना प्रकाश में आया है। उक्त घटना के संबद्ध में थाना बहादराबाद पर अंतर्गत धारा 109 बीएनएस एवं 25 आर्म्स एक्ट (पुलिस मुठभेड़) में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। इसी बीच आज 16 सितंबर को करीब 13.45 बजे डकैती प्रकरण के खुलासे में जुटी जनपद हरिद्वार ज्वालापुर पुलिस द्वारा उक्त डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी पुत्र बूटा सिंह निवासी मूसा साहब बूढ़ा गुर्जर रोड मेंमां सिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर पंजाब और जयदीप सिंह उर्फ माना पुत्र धर्मेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी मूसा साहिब गुर्जर रोड मेंमासिंह बस्ती थाना सिटी मुक्तसर जिला मुक्तसर पंजाब को डकैती में लूटे गए आभूषण, आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार किया गया है।
————————————————-
बालाजी ज्वैलर्स में हुई डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Latest Articles
राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेलों के जूडो में आज अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने स्वर्ण पदक जीत लिया है। 48 किलोग्राम वर्ग...
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने भूटान की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने भारत-भूटान विकास सहयोग वार्ता की...
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को अगले पांच वर्ष तक जारी...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। सूचना...
प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील की
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर युवाओं से गाली-गलौज और नफरत से दूर रहने की अपील...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 227 करोड़...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चैकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु 241.48 लाख के सापेक्ष...

















