हरिद्वार। प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने डाम कोठी पहुॅचकर हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में विभिन्न सगठनों से चर्चा की।
गुरूवार को यहां प्रमुख सचिव डॉ. आर.मीनाक्षी सुन्दरम ने डाम कोठी पहुॅचकर हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में विभिन्न सगठनों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कोरिडोर निर्माण के सम्बन्ध में फैली फ्रान्तियों को दूर करने के विभिन्न संगठनों से खुलकर बात करने के उद्देश्य से हरिद्वार पहुॅचे हैं ताकि व्यापारियों तथा अन्य व्यक्तियों में किसी भी प्रकार का संशय न रहे। उन्होंने बताया कि कोरिडोर निर्माण में अपर रोड, बड़ा बाजार किसी भी स्थल को टच नहीं कर रहे हैं, केवल जाह्नवी मार्केट को ही टच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जाह्नवी मार्केट के प्रभावित होने वाले दुकान लगाने वाले किरायेदार को भी वर्तमान रोडवेज बस स्टेण्ड पर कॉम्पलेक्स बनाकर मालिकाना हक सहित दुकान उपलब्ध कराने या नकद कैश का विकल्प दिया जायेगा, जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित किरायेदारो को विस्तार से जानकारी दी तथा किराये दारों द्वारा दिये गये सुझावों के आधार पर संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों को हरकी पौड़ी क्षेत्र के विकास एवं सौन्दर्यकरण हेतु प्रस्तावित गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री गंगा सभा द्वारा दिये गये सुझावो को डीपीआर में शामिल करने हेतु संभावनाएं तलाशते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि सती कुण्ड के सौन्दर्यकरण हेतु 5 देवी की मूर्तियों के बीच शक्ति के रूप में श्वेत कमल को रखा जायेगा तथा तथा सभी शक्ति पीठों के छोटेकृछोटे स्वरूप लगाये जायेंगे तथा स्थलों का सौन्दर्यकरण परम्परागत शैली में किया जायेगा। इस दौरान अखाड़ा परिषद के प्रतिनिधि महन्त ललितानन्द गिरी महाराज, महामंत्री श्री गंगा सभा तन्मय वशिष्ट, जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उप जिलाधिकारी अजयवीर सिंह सहित डॉ. नरेश चौधरी के अवाला विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
प्रमुख सचिव ने हरिद्वार कोरिडोर के सम्बन्ध में विभिन्न सगठनों से की चर्चा
Latest Articles
रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल व एलपीजी का पर्याप्त भंडार : सरकार
नई दिल्ली। सरकार ने आश्वासन दिया है कि सभी रिफाइनरियां पर्याप्त कच्चे तेल के भंडार के साथ पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।...
भारत और भूटान ने डाक सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
नई दिल्ली। भारत और भूटान ने डाक सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो भारतीय डाक और भूटान डाक के बीच...
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी, हिमखंड गिरा; तीन नेशनल हाईवे समेत 100 सड़कें बंद
शिमला/धर्मशाला। प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार को भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले में झमाझम बारिश हुई है। अटल टनल रोहतांग...
भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पूरे क्षेत्र में पहली बार लाभ अर्जित किया:...
नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि भारत की विद्युत वितरण कंपनियों ने पहली बार पूरे क्षेत्र में लाभ...
SIR में आईटी वॉलिटिसर्य करेंगे BLO की मदद, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राज्य...
देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को...
















