10.5 C
Dehradun
Friday, January 16, 2026


भारत आज वैश्विक विकास को दे रहा है गति’, प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाईं डीबीटी, निर्यात समेत उपलब्धियां

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत आज दुनिया की ग्रोथ को गति दे रहा है। आजादी के 65 साल बाद भी भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। पिछले दशक में हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए और अब उसी रफ्तार से हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं’। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कहा कि, आज पूरी दुनिया कह रही है कि यह भारत की सदी है। भारत की उपलब्धियों ने, भारत की सफलताओं ने पूरे विश्व में एक नई उम्मीद जगाई है। आज का भारत बड़ा सोचता है, बड़े लक्ष्य तय करता है। आज का भारत बड़े नतीजे लाकर दिखा रहा है। भारत के भविष्य की दिशा क्या है ये हमारे आज के काम और सिद्धियों से पता चलता है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘आप वो दौर भी याद करिए जब खुद प्रधानमंत्री कहते थे कि एक रुपया भेजते थे तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे…बीते दशक में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए गरीबों के खातों में 42 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा ट्रांसफर किए गए हैं…दस साल पहले हम होली की पिचकारियां और बच्चों के खिलौने विदेश से मंगाते थे। आज हमारा खिलौनों का निर्यात तीन गुना हो गया है’। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं पिछले कुछ दिनों से कह रहा हूं कि मुझे 1 लाख युवाओं को राजनीति में लाना है… जो लोग 2029 में वोट देने जाएंगे, उन्हें नहीं पता कि 2014 से पहले अखबारों की हेडलाइन क्या होती थी। उन्हें नहीं पता कि 10-12 लाख करोड़ के घोटाले होते थे। और जब वे वोट देने जाएंगे, तो उनके पास तुलना के लिए कुछ नहीं होगा’।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जी राम जी स्कीम में काम आएगा मनरेगा का जॉब कार्ड, रोजगार योजना जल्द...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए बने विकसित भारत-गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) में पूर्व के मनरेगा कार्ड...

डिजिटल अरेस्ट से निपटने के लिए उच्च स्तरीय समिति का किया गठन, गृह मंत्रालय...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि डिजिटल अरेस्ट के मामलों की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति...

ईडी अफसरों पर नहीं होगी FIR, अगली सुनवाई तीन फरवरी को; सुप्रीम कोर्ट से...

0
नई दिल्ली: कोलकाता में बीते आठ जनवरी को आई-पैक के कार्यालय और उसके डायरेक्टर प्रतीक जैन के घर हुई प्रवर्तन निदेशालय की रेड को...

ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार

0
नई दिल्ली। ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार...

सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच को आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी गठित

0
देहरादून। सुखवन्त सिंह आत्महत्या प्रकरण की जांच के लिए आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया गया है। इस प्रकरण के...