20.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

उत्तराखंड की जेलों में बंद 7 साल से कम सजा पाने वाले कैदी होंगे पैराल पर रिहा |Postmanindia

कोरोना के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जेलों में बंद सात साल से कम सजा पाने वाले कैदियों को पैराल पर रिहा करने की आदेश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने कैदियों से उनके परिवार और उनके वकीलों से मिलने के लिए ई-मुलाकात की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है. वहीं, उत्तराखंड की जेलों में बंद कैदियों की स्थिति पर आईजी जेल ने गुरुवार को कोर्ट में अपना जवाब पेश किया.

आईजी जेल ने अपने जवाब में कोर्ट को बताया कि उत्तराखंड की जेल में करीब 6000 कैदी बंद है. जिसमें से 4 हजार कैदियों की सजा विचाराधीन है और 2 हजार कैदियों को सजा मिल चुकी है. सरकार ने सभी कैदियों की कोरोना जांच करवाई है, जिसमें से 59 कैदी कोरोना पॉजिटिव है, जबकि एक कैदी में संक्रमण के लक्षण हैं. इन कैदियों को संक्रमण मुक्त रखने के लिए सरकार ने पूरी व्यवस्था की है. प्रदेशभर के डीएम को निर्देश दिए हैं कि कैदियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाई जाए.

गौरतलब हो कि देहरादून निवासी याचिकाकर्ता ओमवीर सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि साल 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी का गठन किया था. कोर्ट ने देश की सभी राज्य सरकार को आदेश दिए थे कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान जेल में बंद उन कैदियों को पैरोल या जमानत पर रिहा कर दिया जाए, जिनके अभी ट्रायल चल रहे हैं या जिनको कोर्ट ने सजा सुनाई जानी है.

ताकि कैदियों में संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. लेकिन उत्तराखंड में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर जिस हाई पवार कमेटी का गठन किया गया था. उसमें राज्य विधिक प्राधिकरण के वरिष्ठ जज, प्रदेश के गृह सचिव और डीजीपी शामिल है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आज कोरोना से 151 मौत, 8517 नए मामले, पढ़ें जिलेवार आँकड़े

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...