20.4 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

1200 करोड़ रुपये कमाने के करीब पहुंच रही ‘पुष्पा 2’

नई दिल्ली।  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अपने चौथे हफ्ते में है और अब जल्द ही पांचवें हफ्ते में प्रवेश करने वाली है। आज सिनेमाघरों में फिल्म को रिलीज हुए पूरे 27 दिन हो चुके हैं। पुष्पा 2 अपने चौथे हफ्ते में भी नई फिल्मों से आगे निकल चुकी है। आज की फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं।
फिल्म का सिनेमाघरों में आज चौथा मंगलवार था। आज भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की। हालांकि, आज फिल्म की कमाई में बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने आज 27वें दिन 6.45 करोड़ रुपये कमाए। बीते दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन 6.80 करोड़ रुपये था। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1170.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। चौथे हफ्ते के वीकडेज में आमतौर पर फिल्मों का कलेक्शन लाखों में सिमटने लगता है, लेकिन पुष्पा 2 अब भी करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। पुष्पा 2 अपने कलेक्शन के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है। वहीं, ‘बाहुबली 2’ 1030.42 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ दूसरे स्थान पर है।
धीरे-धीरे पुष्पा 2 अपने पांचवें हफ्ते की ओर बढ़ रही है। हिंदी पट्टी में फिल्म का प्रदर्शन काफी अच्छा है और इसके हिंदी संस्करण को फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। वहीं, हिंदी पट्टी में इसका कुल कलेक्शन 771.12 करोड़ रुपये हो चुका था। वहीं, अब हिंदी पट्टी में ‘पुष्पा 2’ 800 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है।
इस हफ्ते सिनेमाघरों में ‘बेबी जॉन’ और ‘माफासा: द लॉयन किंग’ भी ‘पुष्पा 2’ के सामने खड़ी हैं। चौथे हफ्ते में भी पुष्पा 2 बेबी जॉन की पहले हफ्ते की कमाई से आगे है। बेबी जॉन ने आज अपने सातवें दिन 1.65 करोड़ रुपये की कमाई की। मुफासा का सिनेमाघरों में दूसरा हफ्ता चल रहा है। वहीं, मुफासा ने आज अपने 12वें दिन 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...