19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

उत्तराखंड में राहुल गांधी की रैली, भाजपा पर जमकर बरसे

हरिद्वार। प्रियंका गांधी के बाद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन के दौरान मोदी सरकार की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। किसान के बिना देश नहीं चल सकता। राहुल गांधी शनिवार को किच्छा व हरिद्वार में वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जनता का पैसा अपने उद्योगपति मित्रों को दे रहे हैं।

 

हरिद्वार की वर्चुअल रैली में महाकुंभ कोरोना घोटाले का जिक्र करते हुए भाजपा पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि धर्म की बात करने वालों ने फर्जी कोविड टेस्टिंग करके करोड़ों रुपए की लूट मचाई। गोवा की तरह उत्त्तराखण्ड में न्याय योजना की घोषणा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर महीने सबसे गरीब व्यक्ति के खाते में पैसा डालेगी।

राहुल गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उस समय सरकार और किसानों के बीच एक पार्टनरशिप थी। किसानों के लिये दरवाजे खुले थे। यही कारण रहा कि किसानों की मांग को उचित ठहराते हुए दस दिन केअंदर 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर दिया था। गोल्डन पीरियड था मनमोहन कार्यकाल।

राहुल ने कहा कि उस समय कुर्सी पर पीएम मनमोहन थे और आज राजा बैठे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि किसान ठंड, गर्मी बरसात व कोविड में सड़क पर खड़े थे लेकिन पीएम मोदी ने अपने आफिस में नहीं बुलाया। कोई बात नहीं की। लेकिन अडिग किसानों की जंग के बदौलत किसान बिल वापस लिए।

वर्चुअल रैली में राहुल गांधी ने जनता को नरेंद्र मोदी सरकार की घोषणा की याद दिलाते हुए 2 करोड़ रोजगार, काले धन की वापसी, प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आने के वादे को लेकर भी तंज कसा। राहुल ने ईडी, सीबीआई, पेगासस के दुरुपयोग पर भी मोदी सरकार को घेरा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...