नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 18वीं लोकसभा में विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी निभाएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मंगलवार को हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बाद में इसका कांग्रेस की तरफ से एलान किया गया।
बताया गया है कि खरगे के आवास पर हुई बैठक में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल। राकांपा-शरदचंद्र पवार की सुप्रिया सुले शामिल थीं। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एलान किया कि लोकसभा में राहुल गांधी विपक्ष के नेता होंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने इस बार उत्तर प्रदेश के रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था। वे दोनों ही सीटों पर विजयी रहे। हालांकि, बाद में उन्होंने रायबरेली सीट को अपने पास रखने का फैसला किया और वायनाड सीट छोड़ दी। उन्होंने मंगलवार को ही लोकसभा सदस्यता की शपथ ली।
भाजपा ने हाल ही में 543 सदस्यीय लोकसभा के लिए हुए चुनावों में 240 से ज्यादा सीटें जीतीं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में अपने सहयोगियों के साथ सरकार बनाई। विपक्षी दलों के घटक दलों में कांग्रेस ने सबसे अधिक 99 सीटें हासिल कीं।
लोकसभा में राहुल गांधी होंगे विपक्ष के नेता
Latest Articles
लोकलुभावन नीतियों से नहीं, निर्माण-तकनीक से आगे बढ़ेगा देश, बजट में ग्लोबल पॉवर बनने...
नई दिल्ली। केंद्रीय बजट में इस बार लोकलुभावन घोषणाओं नहीं दिखीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए इस बजट में एक विजन...
लाल आतंक’ का होगा स्थायी खात्मा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए बजट...
नई दिल्ली। देश में नक्सलवाद के खात्मे की तिथि 31 मार्च 2026 रखी गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कह चुके हैं कि...
सीआरपीएफ के बजट में वृद्धि तो BSF में कटौती, कम हो गया पीएम की...
नई दिल्ली: वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के लिए मिला-जुला आवंटन दिखा। सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स और एनएसजी के...
एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की...
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देते हुए सुप्रीम...
केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकसः डॉ. धन सिंह...
देहरादून। सूबे के शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026-27 का स्वागत...
















