15.1 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, मौसम विभाग ने फिर किया अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी बारिश- बर्फबारी का सिलसिला जारी है। भारी बर्फबारी के चलते कई मार्ग भी बंद हो गए हैं। बर्फबारी से बंद मार्गों को जेसीबी से सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेशभर में फिलहाल बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।

प्रदेश में पिछले चार दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शुक्रवार को कुछ इलाकों में धूप खिलने के बाद प्रदेशभर में घने बादलों ने डेरा डाल लिया था। इसके बाद देर रात शुरू हुआ बारिश का क्रम शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। इस बीच ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के कई दौर हुए।

देहरादून, हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में दिनभर रिमझिम बारिश हुई। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली, हर्षिल, चौखंभा, धनोल्टी, नागटिब्बा, मसूरी, नैनीताल, मुनस्यारी समेत तमाम ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हुआ। चकराता के पास लोखंडी की पहाडिय़ां भी बर्फ से लकदक हो गई हैं।

कुमाऊं में रात से ही बारिश और बर्फबारी जारी है। नैनीताल के ऊंचाई वाले हिमालय व्यू और किलबरी क्षेत्र में सुबह बर्फबारी के बाद शीतलहर चल रही है। बागेश्वर जिले में कपकोट, ग्वालदम और पिनाथ की पहाडिय़ों समेत आसपास के गांवों में लगातार बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में रात से ही बर्फबारी जारी होने के कारण थल-मुनस्यारी, दारमा और कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद हो गए हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...