बेंगलुरु। कर्नाटक और तमिलनाडु में हो रही लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दोनों राज्यों के कई इलाकों में लोगों को जलभराव और यातायात जाम का भी सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण ज्यादातर सड़कों पर वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बेंगलुरु समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में बारिश से स्थिति काफी खराब है। वरथुर, हेब्बल, कडुबीसनहल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं। आउटररिंग रोड (ओआरआर) पर मान्यता टेक पार्क जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों और सरजापुर जैसे प्रौद्योगिकी केंद्र वाले इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए है।
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मान्यता टेक पार्क के पास नागवाड़ा फ्लाईओवर पर पानी भर गया, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।
बेंगलुरु में सभी स्कूलों को बुधवार को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा हेनूर-बगलूर रोड, गंगानगर और राममूर्ति नगर में भी पानी भर गया। यातायात पुलिस के अनुसार, ओआरआर, तुमकुरु रोड और एयरपोर्ट मार्ग सहित प्रमुख सड़कों पर जाम की सूचना मिली। हुनसमरनहल्ली में बेल्लारी रोड पर भी भारी जलभराव की स्थिति बरकरार है।
कर्नाटक के राजस्व मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने मंगलवार को कहा, भारी बारिश के पूर्वानुमान के बाद शहर में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के कर्मियों को तैनात किया गया है। तत्काल प्रतिक्रिया के लिए अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।’ मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक के अलावा तुमकुरू, मैसूरु, कोडागु, चिकमंगलुरु, हासन, कोलार, शिवमोगा और चिक्काबल्लापुर जिलों के लिए मौसम का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
चेन्नई सहित तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश हुई, जिससे आवासीय इलाकों और सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर असर पड़ने के अलावा यातायात जाम हो गया। जबकि कई क्षेत्रों में बस सेवाएं प्रभावित हुईं, दक्षिणी रेलवे ने जलभराव के कारण चेन्नई सेंट्रल-मैसूरु कावेरी एक्सप्रेस सहित चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद करने की घोषणा की।
कई घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं क्योंकि भारी बारिश के कारण यात्री एयरपोर्ट पर नहीं पहुंच सके। मौसम विभाग ने राज्य में अगले दो दिनों में और बारिश होने का अनुमान लगाया है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्य के मंत्रियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों में बारिश के पानी की निकासी के काम का निरीक्षण किया।
कर्नाटक और तमिलनाडु में बारिश से तबाही, स्कूलों को बंद करने का आदेश
Latest Articles
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर पलट दिया अहमदाबाद में इतिहास
नई दिल्ली। संजू सैमसन (89), ईशान किशन (54) और अभिषेक शर्मा (52) के अर्धशतक की बदौलत भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के...
‘ईरानी नागरिक घर के अंदर ही रहें’, अमेरिका सेना ने ईरानियों के लिए जारी...
वाशिंगटन। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहा ईरान भी...
पश्चिम एशिया में युद्ध से प्रभावित निर्यातकों को बड़ी राहत, भारत आने वाले जहाजों...
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने निर्यात की उन खेपों (एक्सपोर्ट कार्गो) के लिए सीमा शुल्क प्रक्रियाओं में ढील दी है जो होर्मुज स्ट्रेट बंद...
टिहरी फेस्टिवल ने साबित की उत्तराखण्ड की क्षमताः राज्यपाल
टिहरी/देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को टिहरी गढ़वाल में आयोजित ’द टिहरी लेक फेस्टिवल’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...
महिला दिवस पर मेरा युवा भारत ने उत्तराखंड में कईं जगहों पर आयोजित की...
देहरादून। खेल जगत में महिलाओं को सम्मानित करने की एक अनूठी पहल के तहत, केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय के अस्मिता (सरकार के...

















