27.3 C
Dehradun
Thursday, June 11, 2026


spot_img

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कल आएँगे देहरादून, यह है आने की वजह |Postmanindia

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट कल देहरादून पहुंच रहे हैं. सचिन पायलट सुबह 10:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेंगे जबकि 10:50 तक वे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे. दोपहर 12:00 बजे पायलट कांग्रेस प्रदेश कार्यालय पहुंच कर देश भर में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस दौरान सचिन पायलट उत्तराखंड में होने वाले चुनावी हालातों का को लेकर भी कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे. राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और राष्ट्रीय सचिव संगठन एवं मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन भी रहेंगे. पायलट शाम चार बजे वापस देहरादून से दिल्ली जाएँगे.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राष्ट्रीय सचिव एवं मंगलौर से विधायक काजी निजामुद्दीन ने बताया कि बढ़ती महंगाई को लेकर पूरे देश भर में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अलग-अलग प्रदेश मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. काजी निजामुद्दीन ने बताया कि देहरादून समेत दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पंजाब रांची से लेकर जम्मू कश्मीर और गोवा जैसे 23 स्थानों पर कांग्रेस महंगाई को लेकर केंद्र सरकार की विफलता के बारे में जनता को जानकारी देगी. उन्होंने बताया कि पेट्रोल 100 के पार पहुंच चुका है डीजल महंगा हो चुका है और रसोई गैस से लेकर तमाम पेट्रोलियम पदार्थ लगातार महंगे होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से एक आम आदमी को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें: केंद्रीय रेल मंत्री से मिले सीएम धामी, उत्तराखंड को बड़ी सौगात मिलने की जगी आस

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की सबसे महत्‍वपूर्ण सफलताओं में...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा है कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देश की यात्रा विश्व की...

देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक...

कैंचीधाम में 15 जून को स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेला तैयारियों...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में कैंचीधाम (नैनीताल) में 15 जून को स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला...

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार

0
देहरादून: राजधानी देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बुधवार को जीएमएस रोड और शिमला रोड पर...

मोदी युग-उत्तराखंड की आध्यात्मिक धरोहर को मिली वैश्विक पहचान

0
देहरादून। पिछले 12 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों के विकास को अभूतपूर्व गति मिली...