17.5 C
Dehradun
Thursday, February 19, 2026


spot_img

पहली बार मोरक्को के दौरे पर पहुंचे राजनाथ सिंह, रक्षा विनिर्माण संयंत्र का करेंगे उद्धाटन

कैसाब्लांका: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मोरक्को पहुंचने पर कैसाब्लांका के सैन्य कमान के प्रमुख वली और मोरक्को में भारतीय राजदूत संजय राणा ने स्वागत किया। राजनाथ सिंह बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को पहली बार दो दिवसीय यात्रा पर मोरक्को पहुंचे। यहां कैसाब्लांका मोहम्मद वी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनको जोरदार स्वागत किया गया। राजनाथ सिंह बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। यह अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मोरक्को पहुंचने पर कैसाब्लांका के सैन्य कमान के प्रमुख वली और मोरक्को में भारतीय राजदूत संजय राणा ने स्वागत किया। भारतीय एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित भारतीय समुदाय के सदस्य भी बड़ी संख्या में मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उपस्थित हुए।
एक्स पर पोस्ट में इंडिया इन मोरक्को ने लिखा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मोरक्को के राष्ट्रीय रक्षा मंत्री प्रतिनिधि अब्देलतीफ लौदियी के निमंत्रण पर द्विपक्षीय यात्रा पर कैसाब्लांका मोरक्को पहुंचे। वरिष्ठ सरकारी और सैन्य अधिकारियों, भारत के राजदूत संजय राणा और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बताया गया कि रक्षा मंत्री बेरेचिड में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफार्म के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे। जो अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है। रक्षा मंत्री अपने मोरक्को समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। साथ ही रबात में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे।
राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “21 सितंबर को मोरक्को में रहूंगा। भारत और मोरक्को के बीच रणनीतिक तालमेल बढ़ रहा है। मैं इस बढ़ते रिश्ते को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं। अपनी यात्रा के दौरान मैं अपने समकक्ष अब्देलतीफ लौदियी के साथ द्विपक्षीय बैठक करूंगा। इस यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स मोरक्को के बेरेचिड में व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफ़ॉर्म (WhAP) 8×8 के नए विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन होगा।”
उन्होंने आगे कहा, “यह सुविधा अफ्रीका में पहला भारतीय रक्षा विनिर्माण संयंत्र है, जो एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और भारत के रक्षा उद्योग की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति को दर्शाता है। मैं रबात में भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूंगा।”
राजनाथ सिंह की यात्रा के दौरान भारत और मोरक्को के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह समझौता आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और औद्योगिक संबंधों सहित द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तारित और गहन करने के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगा। हाल के वर्षों में भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कैसाब्लांका बंदरगाह पर आते रहे हैं और यह समझौता ऐसे संबंधों को और मजबूत करेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान से आम जन को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार कार्यक्रम में विभागीय स्टालों का...

बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...

0
ढाका:  बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...

भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की

0
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...

अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...

भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...

0
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...