25.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

राजनाथ सिंह ने अमेरिकी समकक्ष से फोन पर की बात, रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने पर की चर्चा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके अमेरिकी समकक्ष पीट हेगेथ ने गुरुवार को फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों के बीच परिचालन, खुफिया, रसद और औद्योगिक सहयोग के क्षेत्रों पर महत्वाकांक्षी एजेंडा बनाने पर सहमति बनी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि हेगसेथ ने फोन पर बातचीत में द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। यह बातचीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से एक हफ्ते से भी कम समय पहले हुई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने और हेगसेथ ने भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग की समीक्षा की और संबंधों को और गहरा करने के तरीकों पर विचार किया। सिंह ने इसे शानदार बातचीत बताया।
उन्होंने कहा, हमने मौजूदा रक्षा सहयोग की समीक्षा की और भारत-अमेरिका के द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने कहा, हम एक महत्वकांक्षी एजेंडा तैयार करने पर भी सहमत हुए हैं, जिसमें परिचालन, खुफिया, रसद और रक्षा-औद्योगिक सहयोग शामिल है। रक्षा मंत्री ने कहा, मैं हेगसेथ के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...

देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी बग्वाल, ऐतिहासिक पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु

0
चंपावत/देहरादून। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर...

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...