29.3 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख किया गया है। बुलेटिन के अनुसार पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक व्यापार संबंधी चिंताओं से बाज़ार में अस्थिरता बढ़ गई है। हालांकि, फरवरी में भारत की आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखी गई।
खाद्य कीमतों में वृद्धि के कारण मुद्रास्फीति में मामूली वृद्धि हुई, जबकि नगदी प्रवाह की स्थिति अनुकूल बनी रही। रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार बाहरी खतरे से बचाव के लिए पर्याप्त है।
बुलेटिन में यह भी कहा गया है कि रिजर्व बैंक ने जनवरी में स्पॉट फॉरेक्स बाजार से ढ़ाई अरब  अमरीकी डॉलर की खरीद की, जो कई महीनों की डॉलर बिक्री के बाद एक बदलाव का संकेत है।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...