29.2 C
Dehradun
Saturday, September 19, 2026


spot_img

उत्तराखंड में नर्सिंग की तैयारी रहे युवा ध्यान दें! नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर निकली भर्ती

सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार ने युवाओं के लिए नौकरियों की राह खोली है. पारदर्शिता और शुचिता के साथ भर्ती के लिए फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है. राज्य लोक सेवा आयोग तमाम भर्तियो का न केवल वार्षिक कैलेण्डर जारी कर चुका है बल्कि भर्ती प्रक्रिया शुरू भी की जा चुकी है. किसी तरह की गङबङी न हो, इसके लिए लगातार माॅनिटरिंग की जा रही है. भर्तियो की इसी कङी में अब उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए 12 जनवरी से 1 फरवरी तक आवेदन किया जा सकता है.

बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की. कुल 1564 पदों में से  1152 पद महिला अधिकारी के होंगे, जबकि  412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे. 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे. इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे. आवेदन http://www.ukmssb.org/ पर कर सकते हैं. केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...