नई दिल्ली : आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने चिट्ठी में लिखा, ‘तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं।’
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। संजय सिंह ने पीएमओ और एलजी पर सीएम केजरीवाल की 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी करने के आरोप लगाए हैं। ‘संजय सिंह ने कहा, ”आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ जो कुछ हो रहा है वो अत्यधिक दुःखद है। पूरी दिल्ली की जनता गहरी पीड़ा में है। तिहाड़ जेल को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिये यातना गृह बना दिया गया है। विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि एलजी ऑफिस द्वारा 24 घंटे केजरीवाल जी पर सीसीटीवी कैमरे द्वारा नजर रखी जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वह क्या कर रहे हैं। क्या पढ़ रहे हैं क्या लिख रहे हैं। कब सो रहे है कब जाग रहे हैं। उनकी एक एक गतिविधि पर ऐसे नजर रखी जा रही है जैसे मानो कोई बहुत बड़ा जासूस जासूसी करा रहा हो। दिन भर नजर रखने के बावजूद 23 दिनों तक उनको इंसुलिन नहीं दी गई। उनके शुगर का स्तर बुरी स्थिति में जाने के बावजूद उन्हें इंसुलिन नहीं दी गई।’ संजय सिंह ने लिखा, ‘तीन बार के चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार क्यों किया जा रहा है। आखिर क्या गुनाह है दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जी का? यही कि उन्होंने दिल्ली के गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा दिया, पूरी दिल्ली को अच्छा इलाज दिया, बिजली-पानी फ्री किया, माताओं बहनों के लिए 1000 रूपये महीने देने की योजना लाए, श्रवण कुमार बनकर बुजुर्ग माताओं बहनों को फ्री में तीर्थ कराया क्या यही गुनाह है? क्या बिजली- पानी, पढ़ाई लिखाई और दवाई का ख्याल रखना ही उनका अपराध हो गया है।’उन्होंने लिखा, ‘सीसीटीवी में 24 घंटे अरविंद केजरीवाल जी को क्यों देखना चाहते है आप लोग। बाथरूम से लेकर खाने तक की निगरानी रख रहे है। क्या देखना चाहते है कि केजरीवाल जी कितना बीमार हुए और केजरीवाल जी का मनोबल कितना गिरा? आप का पूरा तंत्र निगरानी करता है कि केजरीवाल को दवा तो नहीं मिल रही, वो इंसुलिन के बिना कितना तड़प रहे हैं। केजरीवाल की इंसुलिन बंद करने से उनकी किडनी कितनी खराब हुई? उनका लीवर कितना खराब हुआ? पूरी दिल्ली को फ्री दवाई देने वाले अरविंद केजरीवाल जी को अपनी जीवन रक्षक दवाई इंसुलिन लेने के लिए कोर्ट जाना पड़ रहा है। यह कितने दुर्भाग्य की बात है। उनका सपना तो पूरे देश को फ्री और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का है। क्या ये सपने ही आपके डर का कारण हैं?’
आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी, केजरीवाल को लेकर पीएमओ और एलजी पर पर लगाए आरोप
Latest Articles
ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...
संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...
सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...
झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज
नई दिल्ली। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...
तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

















