देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है। पंजीकरण के साथ ही यात्रा मार्ग पर जाम से निजात पाने के लिए यात्री वाहनों की निकासी पर भी खास ध्यान दिया गया है।
ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में आज रविवार को कुल 4967 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। जबकि 310 यात्री वाहनों को ट्रिप कार्ड जारी किए गए। इनमें 114 बस और 196 टैक्सी-मैक्सी वाहन शामिल हैं।
यात्रा मार्ग में जाम और श्रद्धालुओं को होने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण में सख्ती बरती जा रही है। आगामी दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए प्रदेश सरकार खास व्यवस्थाएं बना रही है। शनिवार को सचिव मुख्यमंत्री और गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने ऋषिकेश पहुंचकर सभी व्यवस्थाएं परखीं।
ऋषिकेश में 19 मई को 4967 यात्रियों का पंजीकरण, 310 यात्री वाहनों को जारी हुए ट्रिप कार्ड
Latest Articles
युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...
होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...
केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...
मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में संयुक्त टीम ने...
राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...

















