32.3 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ रेखा आर्य ने की 25 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा

हरिद्वार: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के संदेश एवं लैंगिक असमानता को खत्म करने के संकल्प के साथ आज उत्तराखंड की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कांवड़ यात्रा निकाली। हरिद्वार में हर की पैड़ी से लगभग 25 किलोमीटर की पैदल कावंड यात्रा ऋषिकेश में संपन्न हुई।

कांवड़ यात्रा के लिए लाखों कावरियों की भीड़ में उन्होंने सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर संकल्प लेते हुए जल भरा और राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद श्री हरिगरी जी महाराज व संत महात्माओं के आशीर्वाद के साथ अपनी यात्रा का शुभारंभ किया। श्री हरिगिरि जी महाराज व गंगा सभा के अध्यक्ष ने वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा हवन के साथ पैदल कांवड़ यात्रा को शुरू करवाया। और वहीं साधु संतो नें कहा कि मंत्री द्वारा यह उठाया गया यह कदम बहुत ही ऐतिहासिक कदम है जिससे समाज में जागरूकता फैलेगी और साधु संतो नें भी बेटियों को बचाने के लिए अधिक से अधिक लोगो को इस मुहिम से जुड़ने का आह्वाहन किया।

इसके बाद वहां से विभिन्न पड़ावो पर रुकते हुए पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, विभागीय अधिकारी,सुपरवाइजरों समेत कई महिलाएं शामिल रही।

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि लैंगिक असमानता को खत्म करने को लेकर संकल्प लिया है। सावन के इस पवित्र महीने में एक संदेश उन माता-पिता और समाज को दिया जाए जो लड़कियों को लेकर इस तरह की सोच रखते हैं। इसलिए हमनें अपने संकल्प का नाम भी मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प दिया है।
इस संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में बहनें पहुंची हैं। बेटियों को गर्भ में ही मार देना या फिर भ्रूण का परीक्षण कराना एक दंडनीय अपराध है, लेकिन फिर भी अमूमन यह देखने में आया है कि इस तरह के कृत्य अभी भी चोरी छिपे कुछ पैथोलॉजी, नर्सिंग होम व अस्पताल करते हैं। जो भी व्यक्ति इस तरह के कृत्य करने वालों की विभागीय टोल फ्री नंबर 181 पर देगा उनके नाम को गोपनीय रखते हुए उसे ईनाम दिया जाएगा। वहीं गलत काम करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2025 में हम रजत जयंती मना रहे हैं, तब तक हमें इस लैंगिक असमानता को खत्म करना है। उम्मीद है 2025 में 1000 बालकों पर 1000 बालिकाओं का आंकड़ा होगा।

मंत्री रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा में कुल पांच पड़ाव रहे। सबसे पहले कांवड़ यात्रा कीर्ति हेरिटेज में स्वागत समारोह हुआ , दूसरा पड़ाव रायवाला एचपी पेट्रोल पंप पर भजन गा कर महिलाओ नें मंत्री रेखा आर्य का स्वागत किया, तीसरा पड़ाव श्यामपुर इंडियन पेट्रोल पंप पर सूक्ष्म जलपान हुआ , चौथा पड़ाव आईडीपीएल मोड़ पर महिलाओ नें नाच कर मंत्री रेखा आर्या की इस मुहिम को सराहा व आखरी पड़ाव वीरभद्र महादेव मंदिर रहा जहाँ वाद्य यंत्रो के साथ महंत व साधुओ द्वारा उनका मन्त्रोंउच्चार के साथ स्वागत हुआ और उन्होंने पूरे विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया। और यात्रा के दौरान भी कई जगह संगठन व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा इस कांवड़ यात्रा में हर पड़ावों पर मौजूद लोगो को भी बेटियों की रक्षा हेतू संकल्प दिलाया और साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया। वहीं कुछ पड़ावों पर आंगनबाड़ी महिलाओं ने शिव के भजनों से माहौल को भक्तिमय बनाया। वीरभद्र महादेव मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक के उपरांत कैबिनेट मंत्री ने जनसभा को सम्बोधित किया और हरिद्वार हर की पैड़ी से नंगे पैर पैदल कांवड़ यात्रा कर रही आंगनबाड़ी बहन के पैर छूकर व रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन प्रकट किया साथ ही मंत्री रेखा आर्य नें महिला के साथ सेल्फी भी ली और साथ ही सभी मौजूद आँगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं महिलाओ का धन्यवाद प्रकट किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...

सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...